Move to Jagran APP

अनियंत्रित बस यात्री शेड से टकराई,दर्जनभर से अधिक यात्री घायल, चार गंभीर

नेशनल हाइवे 75 पर खरौंधी प्रखंड के परती से गढ़वा जा रही गणेशा नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से चार यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:41 AM (IST)
अनियंत्रित बस यात्री शेड से टकराई,दर्जनभर से अधिक यात्री घायल, चार गंभीर
हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

 गढ़वा-रांची(जाटी) : नेशनल हाइवे 75 पर खरौंधी प्रखंड के  परती से गढ़वा जा रही गणेशा नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से चार यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर स्थित मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग यात्री शेड के पास घटी है। जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर यात्री शेड में टक्कर मारकर पलट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि यात्री शेड भी धराशाई हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल लोगों को बस से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.