Jharkhand: हजारीबाग में BSF की बस पलटी, 3 जवानों को आईं गंभीर चोटें
Jharkhand Hazaribagh Accident News जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से आए एक अधिकारी को छोड़ने बीएसएफ के जवान कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। अधिकारी दूसरे वाहन में थे। घायलों को बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हजारीबाग, जासं। Border Security Force हजारीबाग के बीएसएफ मेरू कैंप से कोडरमा स्टेशन जा रही बीएसएफ की गाड़ी शनिवार को एनएच 33 हजारीबाग वन आश्रयणी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में छह जवान सवार थे। इनमें तीन को चोट आई है। वाहन दुर्घटना की सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से आए एक अधिकारी को पहुंचाने बीएसएफ के जवान कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। अधिकारी दूसरे वाहन में थे। वाहन के पीछे चल रही बीएसएफ का वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, दुर्घटना में जवानों को मामूली चोट आई हैं। उन्हें बरही के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।