ब्राउन शुगर बेचने वाली माडल के प्रेमी को आज जेल भेजेगी पुलिस
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा विद्यानगर से ब्राउन शुगर तस्करी के आरोपित को आज जेल भेजा जाएगा।
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा विद्यानगर से ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में जेल भेजी गई महिला माडल ज्योति के प्रेमी शैलेश कुमार उर्फ गांधी को पुलिस शनिवार को जेल भेजेगी। शैलेश को पुलिस ने गुरुवार की शाम पिस्का मोड़ से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस गांधी से पूछ रही है कि वह ब्राउनशुगर कहां से लाता था और राजधानी में कहां कहां इसकी आपूर्ति करता था। माना जा रहा है कि सुखदेवनगर थाना पुलिस की पूछताछ में शैलेश उर्फ गांधी कई राज खोल सकता है और इससे शहर को नशा मुक्त बनाने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस शैलेश उर्फ गांधी की पिछले 18 दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। पुलिस को जैसे ही गांधी के बारे में जानकारी मिली, पिस्का मोड़ में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पुछताछ करके अन्य जानकारी भी इक्कठा कर रही है। इससे नशा का काला बाजार करने वालों के बारे में जानकारी मिलेगी।
माडलिग करने वाली लड़की ने शैलेश का लिया था नाम : 15 अक्टूबर की रात पुलिस ने दिल्ली में माडलिग करने वाली ज्योति कुमारी को 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला माडल ने अपने प्रेमी गांधी का नाम लिया था और उसी के इशारे पर ब्राउन शुगर की तस्करी की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस गांधी की तलाश कर रही थी। लेकिन वह फरार था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। शैलेश आनंदपुरी का रहनेवाला है।