गढ़वा में कमांडर व बाइक की टक्कर में किशोर की मौत Garhwa News
Jharkhand News. घटना स्थल के आसपास के लोगों ने घायल सूरज को आनन फानन में इलाज के लिए मझिआंव सीएचसी में पहुंचाया।
गढ़वा, जासं। गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के भरत पहाड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गोसांग गांव निवासी सूरज सिंह 15 वर्ष की मौत हो गयी। वह स्व अरुण सिंह का पुत्र था। घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार सूरज सिंह मोटरसाइकिल से भरत पहाड़ी से घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे कमांडर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।
इस घटना में सूरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल के आसपास के लोगों ने घायल सूरज को आनन फानन में इलाज के लिए मझिआंव सीएचसी में पहुंचाया। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि एक वर्ष पहले सूरज के पिता की सांप काटने से मौत हो गयी थी। इधर घटनास्थल के समीप के ग्रामीणों ने कमांडर को जब्त कर लिया है।