Bokaro Corona Update: बोकारो में आज फिर मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 171; जानें ताजा हाल
Bokaro Update झारखंड में गुरुवार को 171 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। इनमें बोकारो में आज फिर 26 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:56 AM (IST)
रांची, जेएनएन। Bokaro Corona News झारखंड में गुरुवार को 171 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। इनमें बोकारो में आज फिर 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3359 पर पहुंच गया है। आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो झारखंड में लगातार तीसरे दिन सौ से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। आज रांची में इलाजरत एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, यह अन्य बीमारियों से ग्रसित था। आज पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, लैब तकनीशियन के भी संक्रमित होने की सूचना है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या फिर एक हजार के पार हो गई है। जबकि 2210 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें