Move to Jagran APP

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत गरीब-असहाय व दिव्यांगों के बीच बाँटा गया कंबल Ranchi News

Jharkhand News संगिनी महिला मंडल की अध्‍यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाए जा रहे हर योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक सुलभ कराना हमारा दायित्व है। 100 लोगों के बीच कंबल बांटा गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:20 PM (IST)
सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत गरीब-असहाय व दिव्यांगों के बीच बाँटा गया कंबल Ranchi News
कार्यक्रम में गरीब व असहाय लोगों के बीच बांटा गया कंबल।

पिपरवार (रांची), जासं। रांची जिले के पिपरवार क्षेत्र में हेंदेगीर छापर बंद कोलि‍यरी परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 100 गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बरका-सयाल के जीएम अमरेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी सह संगि‍नी महिला मंडल की अध्यक्ष प्रियंका सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर रहीं। विशिष्ट अतिथि रूप में सचिव ममता सिंह, मीरा राय, सुनीता सिंह, संगीता सिंह उपस्थित थी।

loksabha election banner

प्रियंका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही हर योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक सुलभ कराना हमारा दायित्व है। समारोह में अहम भूमिका निभाने वाले चमरू लोहरा, अर्जुन सिंह, वकील मुंडा, अनिल लोहरा, कृष्णा लोहार, रवि लोहार, चारकु मुंडा, राजन मुंडा, बाबूराम माझी, जगदीश मुंडा, जितेन्द्र मुंडा, जगदेव हांसदा, राजेश मुंडा, विजय लोहरा, अजय लोहरा, गणेश मुंडा ने अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र के गरीब-असहाय दिव्यांग लाभुकों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.