Move to Jagran APP

Saryu Roy Returns: सरयू को साधने में जुटी BJP, नजदीकियां बढ़ने के संकेत; आप भी पढ़‍ें इन संकेतों को

Jharkhand Political News सियासत में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ताजा उदाहरण के तौर पर राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए बीजेपी के बागी सरयू राय आगे आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 05:24 PM (IST)
Saryu Roy Returns: सरयू को साधने में जुटी BJP, नजदीकियां बढ़ने के संकेत; आप भी पढ़‍ें इन संकेतों को
Saryu Roy Returns: सरयू को साधने में जुटी BJP, नजदीकियां बढ़ने के संकेत; आप भी पढ़‍ें इन संकेतों को

रांची, राज्य ब्यूरो। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद अलग रास्ता अख्तियार करने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय के तेवर बदल रहे हैैं। भाजपा संग उनकी नजदीकी फिर से बढ़ने लगी है और खटास कम होने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल नजदीकी बढ़ने की बड़ी वजह गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बने हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर सरयू राय का समर्थन पार्टी प्रत्याशी दीपक प्रकाश के पक्ष में मांगा था। निशिकांत दुबे और सरयू राय के बीच पुराने और नजदीकी रिश्ते हैं। यही वजह रही कि भाजपा से तल्खी के बाद भी सरयू राय की दूरियां निशिकांत दुबे से मिटी रहीं। निशिकांत दुबे ने ही विधानसभा चुनाव में सरयू राय के टिकट कटने का विरोध पार्टी के स्तर पर खुलकर किया था।

loksabha election banner

निशिकांत दुबे की पहल पर सरयू राय ने भी खुलकर भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं सरयू राय ने दीपक प्रकाश और निशिकांत दुबे को अपना पुराना हितैषी भी बताया है। मौजूदा वक्त में सरयू राय का करीब आना भाजपा के लिए हितकर है। हालांकि सरयू राय के इस निर्णय को उनकी भाजपा में वापसी से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। 

बिहार विधानसभा चुनाव में भी हो सकती है भूमिका

सरयू राय भले ही तात्कालिक परिस्थितियों के वशीभूत होकर भाजपा छोड़ने पर मजबूर हुए, लेकिन संगठन में उनके समर्थकों की भारी तादाद है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी में उनकी जीत को भी इससे जोड़कर देखा जा सकता है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत संघ परिवार के अन्य संगठनों के बेहद करीबी रहे हैैं।

इससे इतर अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं संग भी उनके बेहतर रिश्ते हैैं। हालांकि कई अवसरों पर उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि वे भाजपा में वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने अपना संगठन खड़ा किया है। माना जा रहा है कि सरयू राय की भूमिका बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव में भी होगी। वे बिहार के मुख्‍यमंत्री और जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार के खास दोस्‍तों में शुमार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.