Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे से बढ़ेगा सियासी पारा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की ओर से चुनाव प्रभारी ओम माथुर कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा जल्‍द होने वाला है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 04:25 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे से बढ़ेगा सियासी पारा
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे से बढ़ेगा सियासी पारा

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के राज्य में होने वाले ताबड़तोड़ दौरों से झारखंड का सियासी पारा चढऩे लगा है। विधानसभा चुनाव से पूर्व इन नेताओं के दौरों से जहां प्रदेश भाजपा में हलचल तेज हो गई है, वहीं विपक्षी दल भी इन दौरों का अर्थ निकालने में जुट गए हैं। स्पष्ट संकेत है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव चाहे समय पर हो या महाराष्ट्र व हरियाणा के साथ, भाजपा दोनों ही परिस्थितियों को लेकर अपनी तैयारी पुख्ता करने में जुटी है।

loksabha election banner

झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार की शाम रांची पहुंच जाएंगे। उनके साथ सह प्रभारी नंद किशोर यादव भी आएंगे। माथुर तीन दिनों तक झारखंड में प्रवास कर संगठन के स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान बैठकों का कई दौर चलेगा। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो दिवसीय प्रवास पर 30 अगस्त को पहुंच रहे हैं। नड्डा लोहरदगा के अलावा कुछ अन्य जिलों का दौरा कर संगठन की जमीनी तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

नड्डा के तत्काल बाद तीन सितंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड आएंगे। शाह के संताल परगना की ओर रुख करने की बात कही जा रही है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे की अधिकृत रूपरेखा अब तक तय नहीं है।

15 सितंबर के बाद कभी भी आ सकते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर माह में नवनिर्मित विधानसभा भवन और जल मार्ग विकास बंदरगाह के उद्घाटन के सिलसिले में झारखंड आएंगे। हालांकि, उनके आने की तिथि अभी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि उनका दौरा 15 सितंबर के बाद ही होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.