Move to Jagran APP

'आकांक्षा पेटी' रख भाजपा ने लोगों से लिए सुझाव, 23 तक पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान

Jharkhand. भाजयुमो ने रविवार को राज्यभर में 50 स्थानों पर आकांक्षा पेटी रख लोगों के सुझाव लिए। रांची में हिनू और लालपुर के पास आकांक्षा पेटी रखी गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:56 PM (IST)
'आकांक्षा पेटी' रख भाजपा ने लोगों से लिए सुझाव, 23 तक पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान
'आकांक्षा पेटी' रख भाजपा ने लोगों से लिए सुझाव, 23 तक पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान

रांची, राज्य ब्यूरो। नए झारखंड के निर्माण में राज्य के हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने और उसी के अनुरूप चुनाव का घोषणापत्र तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार से मंडल स्तर पर पेटी रखकर लोगों के सुझाव आमंत्रित किए। भाजपा ने इस पेटी को 'आकांक्षा पेटी' और चुनाव घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। पूरे प्रदेश में 'आकांक्षा पेटी' के माध्यम से शुरू किए गए अभियान को भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चला रही है।

loksabha election banner

यह अभियान 23 अक्टूबर तक राज्य के सभी मंडलों में चलाया जाएगा। भाजयुमो ने रविवार को राज्यभर में 50 स्थानों पर 'आकांक्षा पेटी' रख लोगों के सुझाव लिए। रांची में हिनू और लालपुर के पास 'आकांक्षा पेटी' रखी गई, जिसमें लोगों ने नए झारखंड के निर्माण के बाबत अपने सुझाव लिखकर डाले। रांची में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

इस अभियान से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीबी मोहंती, भागीरथ समाई, गुरविंदर सिंह, आशु भाटिया भी जुड़े। इस मौके पर सीमा शर्मा, संजय पोद्दार, रितेश तिवारी, पवन पासवान, अमन यादव, रोमित नारायण सिंह, सुमित सिंह, रंजीत नाथ शाहदेव सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.