Move to Jagran APP

किसानों के मुद्दे पर आज राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा, अलग-अलग मंडलों में प्रदर्शन

किसानों के मुद्दे को लेकर चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन से अलग झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भाजपा राज्य सरकार को निशाने पर लेने की तैयारी में हैं। पार्टी की ओर से राज्य सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन की घोषणा कर दी गई है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 09:55 AM (IST)
किसानों के मुद्दे पर आज राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा, अलग-अलग मंडलों में प्रदर्शन
कृषि बिल के समर्थन में भाजपा अब राज्य सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

जागरण संवाददाता,रांची : किसानों के मुद्दे को लेकर चल रहे राष्ट्रीय आंदोलन से अलग झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भाजपा राज्य सरकार को निशाने पर लेने की तैयारी में हैं। पार्टी की ओर से राज्य सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर के सभी 17 मंडलो में वहां के मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य सरकार के किसान विरोधी निर्णयों के खिलाफ सरकार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करने की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर के सम्मानित कार्यकर्ताओ से विनम्र आग्रह है अपने संबंधित मण्डल में पुतला दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संध्या 5 बजे‌ एक साथ यह कार्यक्रम सभी मंडलों में होगा।

loksabha election banner

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद मैदान में उतर रहे पार्टी कार्यकर्ता

किसानों के मुद्दे पर फ्रंट फुट पर सामने आकर लड़ाई लड़ने की भाजपा प्रदेश नेतृत्व की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतर रहे हैं। बताया जा रहा है संगठन के लोगों को अपील की गई है कि वह राज्य सरकार की ओर से किसानों से जुड़े विभिन्न निर्णयों के अनुपालन में हो रही देरी को लेकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। जनता में यह संदेश जाना चाहिए कि भाजपा किसानों के मुद्दे को लेकर सरकार पर आक्रामक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.