Move to Jagran APP

100 Crore Vaccinations: एक सौ करोड़ टीकाकरण पूर्ण होने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

100 Crore Vaccinations विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 100 करोड़ टीकाकरण पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यकर्मों का आयोजन किया। कई केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस सफलता के लिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 04:57 PM (IST)
100 Crore Vaccinations: एक सौ करोड़ टीकाकरण पूर्ण होने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
कचहरी के बंदोबस्त कार्यालय में 'धन्यवाद मोदी जी' कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

रांची, जाटी। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 100 करोड़ टीकाकरण पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यकर्मों का आयोजन किया। कई केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस सफलता के लिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। रांची अपर बाजार मंडल भाजपा द्वारा कचहरी के बंदोबस्त कार्यालय में 'धन्यवाद मोदी जी' कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहगा...ना हम रुके कहीं, ना हम डिगे कहीं

शत्रु हो कोई भी हम झुके नहीं

भारत का टीकाकरण लिख रहा एक नया इतिहास है....

100 करोड़ टीकाकरण होने के उपलक्ष में पुरातत्व विभाग पूरे देश भर के एक सौ स्मारकों पर विद्युत साज-सज्जा करेगा l ऐतिहासिक विरासतों का स्मरण किया जाएगा l इसमें झारखंड के एक स्मारक नवरत्न गढ़ को भी चुना गया है l शाम 7:00 बजे गुमला स्थित नवरत्न गढ़ में कार्यक्रम होंगेl

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज देश ने टीकाकरण अभियान में शानदार उपलब्धि हासिल की है। सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा देश के लोगों का इस अभियान को सफल बनाने में के लिए धन्यवाद।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा -  यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत आज हमने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देश के यशस्वी पीएम,  सभी मेडिकल स्टाफ और समस्त भारतीयों को बहुत बहुत बधाई। वहीं डॉ निशिकांत दुबे ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने 100 करोड़ से ज़्यादा लोगों का टीकाकरण किया। आज इस अवसर पर देवघर के टीका केंद्र में आम जनों, स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी, कोरोना योद्धाओं से मिला व टीका ले रहे लोगों को फल बांट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ट्वीट कर कहा - बधाई भारत!! प्रधानमंत्री के समर्थ नेतृत्व तथा कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम ने एक अदभुत उपलब्धि हासिल की है। कोरोनावायरस के खिलाफ 100 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। विश्व पटल पर भारत की चमक पहले से कहीं अधिक बढ गई है। हम एक ऐसे राष्ट्र के गौरवान्वित नागरिक हैं, जिसने 100 करोड़ कोरोना टीके लगाए हैं। दीपक प्रकाश ने कहा - आज देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूर्ण होने के सुअवसर पर रांची के हरमू स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वहां वैक्सीन देने वाले कोरोना योद्धाओं और वहां वैक्सीन लेने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

सांसद संजय सेठ ने भी बधाई देते हुए कहा है कि हर परिस्थितियों में जब देश के प्रधानमंत्री खुद जनता के साथ खड़े हों तो लक्ष्य को प्राप्त करना और भी आसान हो जाता है। काम करने का जज्बा और उत्साह बना रहता है और तब देश के नागरिकों को वैक्सीन की 100 करोड़ डोज आसानी से मिल जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.