Move to Jagran APP

भाजपा एसटी मोर्चा ने एक माह में नापी 1000 किमी की दूरी

रांची : 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातू से शुरू हुई भाजपा अनुसूचित जनजाति म

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 03:00 AM (IST)
भाजपा एसटी मोर्चा ने एक माह में नापी 1000 किमी की दूरी
भाजपा एसटी मोर्चा ने एक माह में नापी 1000 किमी की दूरी

रांची : 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातू से शुरू हुई भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की पद यात्रा ' हम चले गांव की ओर' का समापन रविवार (17 दिसंबर) को दुमका में होगा। इस अभियान के तहत भाजपा एसटी मोर्चा ने पिछले एक माह में 1000 किलोमीटर की पदयात्रा कर राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को 2800 पंचायतों तक पहुंचाया है।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में एसटी मोर्चा की पदयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के सभी महापुरुषों की जीवनी से झारखंड की 2800 पंचायतों को अवगत कराया है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया है। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने बताया कि इस यात्रा से जनजातीय समाज के बीच नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 17 दिसंबर को दुमका के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में अनुसूचित जनजातीय समाज के लोग अपने परंपरागत परिधानों में भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार जनजातीय समाज के धार्मिक स्थलों का विकास और संव‌र्द्धन कर रही है। सरकार ने जनजातीय समाज की धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए धर्म स्वतंत्र विधेयक पारित कर देश के लिए अनुकरणीय परंपरा की शुरुआत की है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री नूतन तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल भी उपस्थित थे।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.