Move to Jagran APP

नागेंद्र भाजपा के झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त, रांची होगा केंद्र

भाजपा ने बिहार और झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी नागेंद्र को सौंपी है। उनका केंद्र रांची होगा। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। इसके साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार के साथ-साथ झारखंड में संगठनात्मक विस्तार की भी उन्हें जिम्मेदारी दी है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 02:41 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 04:18 PM (IST)
नागेंद्र भाजपा के झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त, रांची होगा केंद्र
भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । भाजपा ने बिहार और झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी नागेंद्र को सौंपी है। उनका केंद्र रांची होगा। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। इसके साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार के साथ-साथ झारखंड में संगठनात्मक विस्तार की भी उन्हें जिम्मेदारी दी है। वहीं भीखूभाई दलसानिया को बिहार का संगठन मंत्री नियुक्ति किया गया है। इससे पहले वह गुजरात में संगठन महामंत्री रहे। बीते दिनों पश्‍चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्‍हें भेजा गया था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी।

loksabha election banner

 उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍य में काम करने का अनुभव

नागेंद्र के पास उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍य में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। नागेंद्र उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश से आने वाले अधिकांश बड़े नेताओं के साथ उन्‍होंने काम किया है। वह जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क रखते हैं। स्‍वभाव से बेहद सरल व्‍यक्ति हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि नागेंद्र को मिली नई जिम्‍मेदारी के बाद दोनों राज्‍यों में पार्टी की स्थिति पहले से कहीं और अधिक मजबूत होगी। नागेंद्र का पूरा नाम नागेंद्र नाथ त्रिपाठी है। उत्‍तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के बेलौली गांव के गिरिजापति त्रिपाठी एवं गणेशा देवी के घर वर्ष 1955 में उनका जन्‍म हुआ।  नागेंद्र स्‍कूल के दिनों से ही संघ में सक्रिय हो गए। इसके बाद पूरी तरह आरएसएस के होकर रह गए। नागेंद्र आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। वह बिहार में संगठन की जिम्‍मेदारी बेहद कुशलता से संभाल चुके हैं। निजी जीवन में वह अनुशासनप्रिय व्‍यक्ति हैं।

पार्टी में नया उत्‍साह

क्षेत्रीय महामंत्री पद पर नई तैनाती के बाद भाजपा प्रदेश संगठन में नया उत्‍साह दिखाई दे रहा है। संगठन के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी उत्‍साह चरम पर पहुंच रहा है। बिहार में काम के दौरान झारखंड के कई नेता नागेंद्र जी से सीधे संपर्क में रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.