Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: झामुमो में जा सकते हैं भाजपा विधायक ताला मरांडी

Lok Sabha Polls 2019. बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ताला मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम सकते हैं। बताया जाता कि वे झामुमो के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 08:43 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: झामुमो में जा सकते हैं भाजपा विधायक ताला मरांडी
Lok Sabha Polls 2019: झामुमो में जा सकते हैं भाजपा विधायक ताला मरांडी

रांची, राज्य ब्यूरो। बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ताला मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम सकते हैं। बताया जाता है कि वे झामुमो के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। ताला मरांडी के झामुमो में शामिल होने की कवायद भाजपा में उनकी अनदेखी का परिणाम है। वे पार्टी में अरसे से उपेक्षित हैं।

loksabha election banner

झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन विपरीत परिस्थितियों में उन्हें इस पद से इस्तीफा सौंपना पड़ा था। तब से वे पार्टी में लगातार उपेक्षित थे। अब कयास लगाया जा रहा है कि उनके साथ संताल परगना से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी झामुमो में शामिल हो सकते हैं।

शिबू सोरेन ही लड़ेंगे दुमका से

लोकसभा चुनाव में झामुमो की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ही दुमका से उम्मीदवार होंगे। अटकलें लगाई जा रही थीं कि स्वास्थ्य कारणों से वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। झामुमो ने स्पष्ट किया है कि दुमका उसकी परंपरागत सीट है और इस सीट पर अध्यक्ष शिबू सोरेन ही एकमात्र दावेदार हैं। बता दें कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिबू सोरेन की जगह उनके पुत्र बसंत सोरेन दुमका से उम्मीदवार हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.