Move to Jagran APP

अबला नहीं, सबला बन चुकी हैं महिलाएं : सीपी सिंह

रांची : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राची महानगर ने रविवार को पंजाबी भवन सभागार में महिला सम्मेलन

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 08:40 AM (IST)
अबला नहीं, सबला बन चुकी हैं महिलाएं : सीपी सिंह
अबला नहीं, सबला बन चुकी हैं महिलाएं : सीपी सिंह

रांची : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राची महानगर ने रविवार को पंजाबी भवन सभागार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के सफलतम चार वर्ष पूरा करने पर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए विकास कायरें एवं योजनाओं को सम्मेलन में विस्तारपूर्वक रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता वर्मा ने की।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जाने के बाद महिलाएं अब अबला नहीं रहीं,बल्कि सबला बन चुकी हैं। देश की बेटियां अब सेना में फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं।

प्रशिक्षण पाकर रोजगार से हो रहा जुड़ाव

सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और सेल्फ.हेल्प ग्रुप बनाकर महिलाएं योजनाओं का लाभ भी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री, गर्भवती महिलाओं को छह हजार की राशि उपलब्ध कराना हमारी महिला सशक्तीकरण की सोच को दर्शाता है।

प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि हम पार्टी में भी 35 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम कर रहे हैं। महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बनें, यही पार्टी की सोच है। महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि महिलाओं की सबसे अधिक चिंता केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की रघुवर दास की सरकार ने की है, यह योजनाओं से साफ झलक रहा है।

महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं उनकी टीम को बूथ स्तर पर संपर्क कर बड़ी संख्या में सम्मेलन को सफल बनाने को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम को केके गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, पुनीता राय, शकुंतला जयसवाल, रेखा विजय ने भी संबोधित किया। संचालन रेणु सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्योति सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीणा मिश्रा, पुष्पा देवी, नीलम चौबे, मंजू चौरसिया, सुलेखा देवी, पुष्पा दास, रेखा महतो, आशा शर्मा, रेखा देवी, किरण बाखला, राजमनी देवी, प्रेमलता देवी, डौली जयसवाल, मालती सिंह, संगीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.