भाजपाई मना रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रदेश मुख्यालय में अध्यक्ष ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119वीं जयंती पर प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
रांची, जेएनएन। आज जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। झारखंड भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119वीं जयंती पर प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा है कि भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक व हमारे प्रेरणापुंज श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दिल्ली के सरकारी आवास में मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस मौके पर फलदार वृक्ष भी लगाए।
इधर, रांची जिले और आसपास के इलाकों में भी भाजपाईयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा खिजरी मंडल में कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। भाजपा मंडल ओरमांझी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन मनाया।