Move to Jagran APP

CM हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश में आरोपित भाजपा नेत्री ने किया सरेंडर

CM Hemant Soren Carcade Stopping Case मुख्‍यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश में आरोपित वार्ड पार्षद रोशनी खलखो ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। वह काफी दिनों से फरार चल रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव पर उसने सरेंडर का फैसला लिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 01:49 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 02:58 PM (IST)
CM हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश में आरोपित भाजपा नेत्री ने किया सरेंडर
रांची सिविल कोर्ट में रोशनी खलखो ने आत्‍मसमर्पण किया।

रांची, जासं। CM Hemant Soren Carcade Stopping Case मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश में आरोपित वार्ड पार्षद रोशनी खलखो ने आज रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह काफी दिनों से फरार चल रही थी। इधर पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए उसने सरेंडर का फैसला लिया। बता दें कि चार जनवरी को रांची के किशोरगंज चौक पर शाम में मुख्‍यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की गई थी।

loksabha election banner

पिछले दिनों पुलिस ने दबाव बढ़ाने के लिए रोशनी खलखो के पति को कस्‍टडी में लिया था और उससे पूछताछ की थी। पुलिस उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश बढ़ा रही थी। ऊपरी अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद भाजपा नेत्री ने सरेंडर करने का निर्णय लि‍या। रोशनी ने न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद की अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस मामले में अभी तक लगभग 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इसमें से 8 को जमानत मिल चुकी है। सीएम का काफिला रोकने की कोशिश करने के दौरान उग्र भीड़ ने गा‍ड़‍ियों में तोड़ फोड़ की थी। इसके अलावा पथराव में प‍ुलिसवालों को भी चोटें आई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया था। आरोपितों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की गई। कहा गया कि ओरमांझी में युवती की सिर कटी लाश मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने सीएम का काफिला रोकने की कोशिश की। हालांकि भीड़ सीएम का काफिला रोकने में सफल नहीं हो सकी और मुख्‍यमंत्री को सुरक्षित उनके आवास तक ले जाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.