Move to Jagran APP

भाजपा ने झामुमो को दी चुनौती, CM रघुवर दास की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में सरकारी पैसे का दुरुपयोग साबित करें या माफी मांगें

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो को शायद सरकारी खजाने के दुरुपयोग की पुरानी आदत है। उन्‍होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकारी खर्चे पर गोवा में लंबी छुट्टी मनाने चले गए थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 08:52 PM (IST)
भाजपा ने झामुमो को दी चुनौती, CM रघुवर दास की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में सरकारी पैसे का दुरुपयोग साबित करें या माफी मांगें

रांची, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' का पूरा खर्च पार्टी उठा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकारी पैसे का दुरुपयोग करके जन आशीर्वाद यात्रा चला रहे हैं। झामुमो गलत बयान दे रहा है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो को शायद सरकारी खजाने के दुरुपयोग की पुरानी आदत है।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि यही कारण है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकारी खर्चे पर गोवा में लंबी छुट्टी मनाने चले गए थे। उन्होंने चुनौती दी है कि झामुमो यह साबित करे कि मुख्यमंत्री ने 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है, नहीं तो गलत बयानबाजी के लिए पार्टी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। भाजपा को मिल रहे जन समर्थन से विपक्ष के नेता घबरा गए हैं और गलत तथ्यों के साथ बयानबाजी कर रहे हैं।

मुखिया संघ ने विधानसभा की 15 सीटों पर  चुनाव लडऩे की घोषणा की

राज्य के कई मुखिया भी विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। मुखिया संघ, झारखंड प्रदेश की मंगलवार को विधानसभा आवास सभागार में हुई बैठक में इस पर मंथन हुआ। विधानसभा चुनाव में किन सीटों पर चुनाव लडऩा है, इस पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 15 सीटों का नाम प्रस्तावित हुआ, जहां से मुखिया चुनाव लड़ेंगे। जिन सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला हुआ है उनमें टुंडी, विशुनपुर, पोटका, तोरपा, लोहरदगा, सिमरिया, खूंटी, बड़कागांव, सिंदरी, बरही, खिजरी, डुमरी, गांडेय, बरकट्ठा, घाटशिला शामिल हैं।

शीघ्र ही अन्य सीटों की भी घोषणा की जाएगी। बैठक में कहा गया कि कोई भी विधायक पंचायतों की बातों को विधानसभा में नहीं रख रहा है जिससे पंचायतों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बैठक में मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास महतो, प्रदेश संरक्षक देवनाथ राणा, उपाध्यक्ष उदय सिंह, अर्जुन टोप्पो, चंद्रमोहन हांसदा, गणेश सरदार, सुदीप गुडिय़ा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.