Move to Jagran APP

ढुलू महतो के बचाव में भाजपा, बोली- सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रही पुलिस

Jharkhand. दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 08:48 PM (IST)
ढुलू महतो के बचाव में भाजपा, बोली- सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रही पुलिस
ढुलू महतो के बचाव में भाजपा, बोली- सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रही पुलिस

रांची, जेएनएन। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर नंगा नाच कर रहे हैं। हर रोज इरादतन परेशान किया जा रहा है। प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जो सरकार के इशारे पर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। प्रकाश ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी यदि अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नहीं करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

loksabha election banner

बता दें कि बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो पर दुष्‍कर्म और मारपीट के मामले दर्ज हैं। धनबाद पुलिस फरार ढुल्‍लू महतो को पकड़ने के लिए लगातार छापा मार रही है। पुलिस ने विधायक के घर में आधी रात को सर्च अभियान चलाया। इधर, कहा जा रहा है‍ कि राज्‍यसभा चुनाव भाजपा को सदस्‍य संख्‍या पूरा करने के लिए अपने विधायक की याद आई। झारखंड से राज्‍यसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दीपक प्रकाश उम्‍मीदवार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.