Move to Jagran APP

सदन में उठा बिना मास्क जुर्माना वसूलने का मुद्दा, सीपी सिंह ने विधायकों की ओर इशारा कर कहा- इनसे भी वसूला जाय जुर्माना

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज भाजपा विधायक सीपी सिंह ने मास्क नहीं पहनने पर गुरूवार को लोगों से वसूले गए जुर्माने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि एक दिन पूर्व रांची में मास्क नहीं पहनने पर 4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 04:54 PM (IST)
सदन में उठा बिना मास्क जुर्माना वसूलने का मुद्दा, सीपी सिंह ने विधायकों की ओर इशारा कर कहा- इनसे भी वसूला जाय जुर्माना
सीपी सिंह ने विधायकों की ओर इशारा कर कहा- इनसे भी वसूला जाय जुर्माना। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज भाजपा विधायक सीपी सिंह ने मास्क नहीं पहनने पर गुरूवार को लोगों से वसूले गए जुर्माने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि एक दिन पूर्व रांची में मास्क नहीं पहनने पर 4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित सदन में बैठे अधिकतर विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये भी मास्क नहीं पहने हैं, इनसे भी जुर्माना वसूला जाय।

loksabha election banner

ताकि आम जनता के सामने एक नजीर पेश हो सके। जो नीति निर्धारक हैं वे ही मास्क नहीं पहनेंगे तो आम जनता में मैसेज क्या जाएगा। क्या कानून सिर्फ गरीब जनता के लिए है? इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जब से बजट सत्र चल रहा है तब से सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाय और जो भी माननीय मास्क नहीं पहने हैं, उनसे जुर्माना वसूला जाय। यह सूचना सवाल-जवाब तक ही रही, आगे कोई बात नहीं बढ़ी।

गौरतलब है कि गुरूवार से रांची में मास्क को लेकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई। बिना मास्क निकले वाहन चालकों को रोक कर मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही थी। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा था। इस दौरान रांची में लोगों से करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कईयों से हाथ जोड़कर मास्क पहनने की अपील भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.