Move to Jagran APP

Ranchi Airport: आज फिर 11 फ्लाइटें कैंसिल, रांची से कोलकाता, दिल्‍ली, मुंबई की उड़ानें बंद...

Ranchi Airport चक्रवाती तूफान की वजह से बुधवार को भी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। इसके चलते मुंबई जाने वाले यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। यही नहीं कोलकाता अहमदाबाद चेन्नई को जाने वाली उड़ान भी कैंसिल रही।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 04:02 AM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 05:48 AM (IST)
Ranchi Airport: आज फिर 11 फ्लाइटें कैंसिल, रांची से कोलकाता, दिल्‍ली, मुंबई की उड़ानें बंद...
Ranchi Airport: चक्रवाती तूफान की वजह से रांची एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी।

रांची, जासं। Ranchi Airport चक्रवाती तूफान की वजह से बुधवार को भी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। इसके चलते मुंबई जाने वाले यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। यही नहीं कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों को जाने वाली उड़ान भी कैंसिल रही। दिल्ली की भी कुछ उड़ानें कैंसिल रहीं। बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 516 यात्रियों ने दिल्ली, हैदराबाद, पटना और बेंगलुरु का सफर किया। जबकि, इन शहरों से 587 यात्री रांची आए।

loksabha election banner

रांची एयरपोर्ट पहुंची वैक्सीन

मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट से कोविशील्ड के 5 पैकेट रांची एयरपोर्ट पर उतारे गए। इन पैकेट का वजन 160 किलोग्राम था। वैक्सीन के सभी पैकेट जिला प्रशासन के हवाले कर दिए गए।

रांची एयरपोर्ट पर उतरे 16 अक्सीजन टैंकर

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार को 16 ऑक्सीजन टैंकर उतरे। यह अक्सीजन टैंकर वायु सेना के 9 विमान से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर टैंकरों को उतारने के बाद इन्हें ड्राइवरों के हवाले कर दिया गया। ड्राइवर इन्हें लेकर बोकारो चले गए हैं। बोकारो में इन टैंकरों में ऑक्सीजन भरी जाएगी और इसके बाद इन्हें ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए मंजिल तक पहुंचाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.