Move to Jagran APP

Ranchi Airport: आज सिर्फ 15 यात्री लेकर पहुंची दिल्‍ली-रांची फ्लाइट, ताबड़तोड़ 91 फ्लाइटें कैंसिल

Ranchi Airport झारखंड में लॉकडाउन का सबसे बुरा असर हवाई यातायात पर दिख रहा है। बीते 12 दिनों में रांची से मुंबई दिल्‍ली अहमदाबाद चेन्‍नई आदि प्रमुख शहरों की कुल 91 फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। आज दिल्‍ली से रांची की फ्लाइट सिर्फ 15 यात्रियों को लेकर राजधानी पहुंची।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 03:59 AM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 04:00 AM (IST)
Ranchi Airport: आज सिर्फ 15 यात्री लेकर पहुंची दिल्‍ली-रांची फ्लाइट, ताबड़तोड़ 91 फ्लाइटें कैंसिल
Ranchi Airport: आज दिल्‍ली से रांची की फ्लाइट सिर्फ 15 यात्रियों को लेकर राजधानी पहुंची।

रांची, [मुज्तबा हैदर रिजवी]। Ranchi Airport दिल्ली से राजधानी रांची पहुंची फ्लाइट में 170 यात्रियों की जगह मात्र 15 यात्रियों ने सफर किया। किसी तरह मुंबई से रांची आई एक फ्लाइट में 170 यात्रियों की जगह 25 यात्री मौजूद थे। ऐसे में एयरलाइंस को घाटा हो रहा है। फिर भी वह किसी तरह विमानों का परिचालन जारी रखे हुए है। वहीं, यात्री नहीं निकलने की वजह से अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों की फ्लाइटें लगातार कैंसिल हो रही हैं। रोज मुंबई और दिल्ली की भी कुछ फ्लाइटें कैंसिल हो रही है।

loksabha election banner

लगातार कैंसिल हो रहीं अहमदावाद व चेन्नई की फ्लाइटें

शनिवार को रांची एयरपोर्ट से 9 फ्लाइट है कैंसिल हुई हैं। 14 मई को रांची एयरपोर्ट से सात फ्लाइट कैंसिल की गईं। जबकि 13 मई को आठ फ्लाइटें कैंसिल थीं। इस तरह 12 दिनों में अब तक 91 फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से फ्लाइटों के कैंसिल होने का सिलसिला तीन मई से शुरू हुआ है। दो मई को राजधानी से 19 फ्लाइटें रवाना हुई हैं। जबकि 3 मई को 13 फ्लाइटें ही रवाना हुई हैं। 3 मई को 7 फ्लाइट कैंसिल की गईं।

दिल्ली व मुंबई की फ्लाइटों में भी मुसाफिरों का टोटा

अधिकारियों का कहना है कि जब से झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू हुआ है। तब से लगातार यात्रियों की संख्या कम होती जा रही है। पहले सामान्य रूप से रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 4000 लोगों का आवागमन होता था। दो हजार के करीब लोग आते थे और इतने ही लोग रांची से दूसरे शहरों को जाते थे। लेकिन जब से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ है। आने वाले यात्रियों की संख्या 1000 पर सिमट गई है। जबकि जाने वाले यात्रियों की संख्या 500 से 800 के बीच रहती है। इसी के चलते एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट रद्द करनी पड़ती हैं।

कब कितनी फ्लाइट हुई कैंसिल

तीन मई को 7 फ्लाइट, चार मई को 7 फ्लाइट, 5 मई को 4 फ्लाइट, 6 मई को 5 फ्लाइट, 7 मई को 8 फ्लाइट, 8 मई को 8 फ्लाइट, 9 मई को 6 फ्लाइट, 10 मई को 9 फ्लाइट, 11 मई को 9 फ्लाइट, 12 मई 10 फ्लाइट, 13 मई को 12 फ्लाइट, 14 मई 7 फ्लाइट और 15 मई नौ फ्लाइट।

दिल्ली व मुंबई के लिए लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइटें

रांची एयरपोर्ट से अभी दिल्ली के लिए 11 उड़ानें हैं। यात्री नहीं मिलने की वजह से रोज तीन चार उड़ानें रद्द हो रही हैं। मुंबई के लिए रांची से पांच फ्लाइट हैं। इनमें से 2-3 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ रही हैं।

मुंबई से रांची पहुंची को वैक्सीन की नई खेप

रांची एयरपोर्ट पर शनिवार को मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 363 से कोवैक्सीन की एक खेप राजधानी के एयरपोर्ट पर हम लगभग 4:30 बजे पहुंची। को वैक्सीन को रांची एयरपोर्ट पर उतारने के बाद इसे जिला प्रशासन के हवाले कर दिया गया।

रांची एयरपोर्ट पर वायु सेना के चार मालवाहक विमानों में आए ऑक्सीजन टैंकर

रांची एयरपोर्ट पर शनिवार को वायु सेना के चार मालवाहक विमानों से छह ऑक्सीजन टैंकर अब तक आए हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन टैंकर लेकर आने वाले विमानों का सिलसिला लगातार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.