रांची-गुमला मार्ग पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत Ranchi News
Jharkhand Road Accident News घटना के बाद बेड़ो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार इटकी गांव निवासी सूरज महली गढगांव स्थित पावर ग्रिड में कार्यरत है। वह गढ़गांव पावर ग्रिड के समीप छड़ लदे ट्रेलर की चपेट में आ गए।
बेड़ो (रांची), जासं। Jharkhand Road Accident News रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची गुमला मुख्य मार्ग पर पावर ग्रिड के समीप एक ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार इटकी मौसी बाड़ी निवासी 22 वर्षीय सूरज महली की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना रविवार को लगभग 10:00 बजे दिन में हुई। घटना के बाद बेड़ो थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार इटकी गांव निवासी सूरज महली गढगांव स्थित पावर ग्रिड में कार्यरत है। वह गढ़गांव पावर ग्रिड के समीप छड़ लदे ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही सूरज की मौत हो गई। इधर ट्रेलर चालक गड़गांव चौक में ट्रेलर खड़ा कर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को उठाकर अस्पताल भेज दी है। पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सूरज महली गरीब परिवार से आता है। वह दैनिक मजदूर के रूप में पावर ग्रिड में काम करता था। चार भाई बहनो में वह तीसरे नंबर पर था। उसके दो भाई बहनों की शादी हो चुकी है जबकि एक बहन उससे छोटी है। उसकी मां मेनकी देवी घरों में दाई का काम कर गुजारा करती है। वहीं सूरज दैनिक मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उसके पिता की मृत्यु कुछ वर्ष हो चुकी है। इधर इस घटना के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।