Move to Jagran APP

Bihar Election Result 2020: मतगणना बिहार में, हलचल झारखंड में; चुनाव परिणाम से पहले ही तैयारियां शुरू

Bihar Election Result 2020 झारखंड की राजधानी रांची में लालू यादव की पार्टी राजद के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियाें में लगे हैं। उन्‍हें पूर्ण विश्‍वास है कि बिहार में तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में राजद की सरकार बनेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 09:04 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 09:09 AM (IST)
Bihar Election Result 2020: मतगणना बिहार में, हलचल झारखंड में; चुनाव परिणाम से पहले ही तैयारियां शुरू
रांची में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तैयारी। जागरण

रांची, जेएनएन। आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन है। एक तरफ नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत की उम्‍मीद में तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वैसे तो मतगणना बिहार में हो रही है, लेकिन पड़ोसी राज्‍य झारखंड में भी हलचल कम नहीं है। बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो गई है और इधर, जश्‍न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। झारखंड की राजधानी रांची में लालू यादव की पार्टी राजद के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियाें में लगे हैं।

loksabha election banner

उन्‍हें पूर्ण विश्‍वास है कि बिहार में तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में राजद की सरकार बनेगी। रांची के कोकर स्थित हैदर अली रोड के पास स्‍थानीय पार्षद अर्जुन यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को बिहार चुनाव की मतगणना के पल-पल का अपडेट देने के लिए व्‍यापक व्‍यवस्‍था की है। उनके द्वारा यहां बड़ा-सा एलसीडी लगाया गया है। इसके साथ ही जीत के बाद मुंह मीठा करने के लिए मिठाई की भी पूरी व्‍यवस्‍था की गई है। पार्षद अर्जुन यादव ने बताया कि जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता रांची के अल्‍बर्ट एक्‍का चौक जाएंगे और वहां जश्‍न मनाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.