Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections: NDA प्रत्‍याश‍ियों के पक्ष में ताल ठोक रहे रघुवर दास

Bihar Assembly Elections ब‍िहार व‍िधानसभा चुनाव में झारखंड के दो द‍िग्‍गज भाजपा नेता एनडीए प्रत्‍याश‍ियों के ल‍िए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कई व‍िधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोध‍ित क‍िया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 03:34 PM (IST)
Bihar Assembly Elections: NDA प्रत्‍याश‍ियों के पक्ष में ताल ठोक रहे रघुवर दास
बिहार के लखीसराय विधानसभा में सभा को संबोधित करते रघुवर दास।

रांची, जासं। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री सह भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवर दास आज गुरुवार को ब‍िहार में चुनावी दौरे पर हैं। वहां एनडीए प्रत्‍याश‍ियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पार्टी के स्‍टार प्रचारकों की सूची में शाम‍िल रघुवर दास लखीसराय, बांका और मुंगेर ज‍िले में एनडीए प्रत्‍याश‍ियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ब‍िहार दौरे से पूर्व उन्‍होंने टवीट कर इसकी जानकारी शेयर की है।

loksabha election banner

जैसे जैसे ब‍िहार व‍िधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) अपने स्‍टार प्रचारकों को प्रचार में झोंकती जा रही है। बताया जा रहा क‍ि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। झारखंड की सीमा से सटे ब‍िहार के इलाकों में झारखंड के नेताओं की मांग ज्‍यादा है।

यही वजह है क‍ि बांका, लखीसराय और मुंगेर में झारखंड से दोनों बड़े नेताओं को पार्टी ने चुनाव प्रचार में लगा रखा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कामेश्वर चौपाल आद‍िवासी बहुल कटोरिया व‍िधानसभा क्षेत्र, बनमनखी व‍िधानसभा क्षेत्र और कहलगांव व‍िधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे हैं। जबकि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बालिका विधापीठ स्कूल मैदान लखीसराय तथा दोपहर बाद पीबीएस मैदान बांका और आरएस कॉलेज, तारापुर, मुंगेर में चुनाव प्रचार क‍िया।

झारखंड के दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से एनडीए प्रत्‍याश‍ियों को व‍िजयी बनाने की अपील की। कहा क‍ि ब‍िहार व‍िकास के मामले में काफी आगे बढ़ा है। इस रफ्तार को बनाए रखने के ल‍िए राज्‍य में पुन: एनडीए की सरकार जरूरी है। नेताओं ने इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्‍ध‍ियों का भी ज‍िक्र क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि राजद के शासन में ब‍िहार की छव‍ि खराब हो गई थी। लेक‍िन अब ब‍िहार का नाम गर्व से ल‍िया जाता है। ऐसा व‍िकास के कारण संभव हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.