Move to Jagran APP

वर्चुअल रैली के बाद अब झारखंड में भाजपा ने शुरू किया व्यक्तिगत संपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने व्यक्तिगत संपर्क के इस अभियान में 38 लाख लोगों से संपर्क का लक्ष्य तय किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 02:01 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 02:01 AM (IST)
वर्चुअल रैली के बाद अब झारखंड में भाजपा ने शुरू किया व्यक्तिगत संपर्क अभियान
वर्चुअल रैली के बाद अब झारखंड में भाजपा ने शुरू किया व्यक्तिगत संपर्क अभियान

राज्य ब्यूरो, रांची : भाजपा ने पूरे राज्य में बुधवार से व्यक्तिगत संपर्क अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता व्यक्तिगत तौर पर लोगों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंप रहे हैं। साथ ही मोदी 2.0 के कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों से साझा कर रहे। इस क्रम में राज्य के 35 लाख लोगों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है। लोगों से मिलने के दौरान उन्हें कोरोना से बचाओ और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

loksabha election banner

बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हरमू मंडल से व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री का आम जनता के नाम पत्र सौंपा। वहीं, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने हिदपीढ़ी मंडल के पटेल कंपाउंड के समीप लोगों से मुलाकात की, उन्हें पीएम का पत्र सौंपा और संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ रांची विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा भी उपस्थित थे। वहीं, रघुवर दास ने धुर्वा में सर्वोदय बाल निकेतन के समीप व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाया। रांची सांसद संजय सेठ ने पंडरा मंडल, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सुखदेव नगर मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने नामकुम मंडल में अभियान चलाया।

-----------

ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष : रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को धुर्वा मंडल में व्यक्तिगत संपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल का पहला वर्ष भी ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दौरान सदियों से लटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370, ट्रिपल तलाक, श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने का विशेष तौर पर जिक्र किया। रघुवर दास कहा की कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को राह दिखाई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आíथक पैकेज घोषित कराया। लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कोरोना में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए घर घर जाकर लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धिया पहुंचाएं। एक साथ दो ही कार्यकर्ता जाएं।

--------------

घर-घर पहुंचाएं प्रधानमंत्री का संदेश : दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हरमू मंडल द्वारा आयोजित व्यक्तिगत संपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए घर-घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पहुंचाने का टास्क पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपा। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए प्रधानमंत्री के संदेश पत्र को पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर उन्होंने कोरोना वायरस से बचाओ के सुझाव भी दिए।

-------------

शारीरिक दूरी के नियम सिर्फ संवाद का हिस्सा भर ही रहे

भाजपा ने शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए व्यक्तिगत संपर्क अभियान शुरू किया है। लेकिन अभियान के पहले ही दिन शारीरिक दूरी की बातें सिर्फ पार्टी नेताओं की संवाद अदायगी तक सीमित रही। नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी के हिदपीढ़ी मंडल के अंतर्गत हुए पटेल कपाउंड के कार्यक्रम में शारीरिक दूरी के मानकों का पालन होता नहीं दिखा। भीड़ जुटी और इसी भीड़ के बीच नेताओं का संबोधन हुआ। हालांकि नेताओं ने अपने भाषण में शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करने की हिदायत अवश्य दी।

---------

क्या है प्रधानमंत्री के संदेश पत्र में :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र के माध्यम देश की जनता से अपनी भावनाएं साझा की हैं। सरकार के कार्यकाल में जनहित को ध्यान में रखकर लिए गए निर्णयों और उसका आम लोगों को कितना फायदा मिला यह भी बताया गया है। पीएम ने वैश्विक महामारी कोरोना का जिक्र भी किया है। कहा है कि वैश्विक महामारी के कारण यह संकट की घड़ी तो है ही लेकिन हम देशवासियों के लिए यह संकल्प की घड़ी भी है। हमें यह याद रखना है कि 130 करोड़ का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या विपत्ति तय नहीं कर सकती। हम अपना वर्तमान भी खुद तय करेंगे और भविष्य भी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.