Move to Jagran APP

भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बोले, दीपावली व छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइन जारी करे सरकार

Jharkhand News Update धर्मेंन्द्र तिवारी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था व विश्वास का पर्व है। इसे नहीं रोका जा सकता है। अभी पर्याप्त समय है। सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिससे बिना भीड़ लगे पर्व सफलतापूर्वक संपन्‍न हो।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 01:59 PM (IST)
भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बोले, दीपावली व छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइन जारी करे सरकार
कहा कि आम लोगों में संशय की स्थिति है।

रांची, जासं। भारतीय जनता मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने झारखंड सरकार से दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए जल्द गाइडलाइन जारी करने का आग्रह किया है। धमेंद्र तिवारी ने कहा कि अगले सप्ताह त्योहार आरंभ हो जाएगा। अब बहुत कम समय बचा है। आम लोगों में संशय की स्थिति है कि पर्व कैसे मनाएं, क्या तैयारी करें। ऐसे में लोगों की उत्कंठा को देखते हुए सरकार को अविलंब निर्णय लेना चाहिए।

loksabha election banner

देरी होने पर सरकारी निर्णय का कोई महत्व नहीं रह जाता है। अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बेवजह लोग कार्रवाई के दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र में देर से गाइडलाइन जारी करने से सबसे ज्यादा मूर्तिकार प्रभावित हुए। मूर्तिकार मूर्ति बना लिए थे, बाद में सरकार ने तय किया कि पांच फीट से ज्यादा ऊंची मूर्ति नहीं होगी। इससे मूर्तिकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इसकी भरपाई कौन करेगा? उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था व विश्वास का पर्व है। इसे नहीं रोका जा सकता है। अभी पर्याप्त समय है। सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिससे बिना भीड़ लगे पर्व सफलतापूर्वक संपन्‍न हो। शहरी इलाके में जलाशयों की स्थिति बेहद खराब है। तालाब में गंदगी का अंबार है। गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा है। जिला प्रशासन जलाशयों की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था, व्रतियों के आने-जाने के मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित करे। इसके अलावा छठ पूजा से संबंधित सामग्री का मूल्य निर्धारण होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.