Move to Jagran APP

माओवादियों की भारत बंद को लेकर रांची के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट, प्रभावित इलाकों पर तैनात किए गए फोर्स

नक्सलियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को लेकर रांची में भी अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की ओर से सीमावर्ती और प्रभावित इलाकों की पुलिस को मुस्तैद रहने की हिदायत दी है। सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 10:09 AM (IST)
माओवादियों की भारत बंद को लेकर रांची के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट, प्रभावित इलाकों पर तैनात किए गए फोर्स
माओवादियों की भारत बंद को लेकर रांची के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट। जागरण

रांची, जासं । नक्सलियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को लेकर रांची में भी अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की ओर से सीमावर्ती और प्रभावित इलाकों की पुलिस को मुस्तैद रहने की हिदायत दी है। सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाए हैं। अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। माओवादियों ने  खूंटी, गिरिडीह और चाईबासा जिले में रविवार को कई जगहों पर पोस्टरबाजी कर 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया था।

loksabha election banner

माओवादियों के द्वारा किए गए पोस्टरबाजी में कहा गया है  कि बिहार के गया जिले में एसपीओ द्वारा पीएलजीए के चार कमांडरों को जहर खिलाकर हत्या की और पुलिस ने मुठभेड़ का रंग देकर इसका प्रचार किया। इसके खिलाफ 26 अप्रैल को भारत बंद बुलाया गया है। नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी दहशत कायम करने के लिए बैनरों और पोस्टरों का सहारा लिया है। बताते चलें कि भाकपा माओवादियों में 2018 के बाद कोई बंद नहीं बुलाया था। लेकिन  2021 के मार्च महीने में माओवादियों ने गया मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सली के विरोध में 24 और 25 मार्च को बिहार और झारखंड में बंद बुलाया था। जबकि 26 मार्च को किसानों के भारत बंद को माओवादियों ने समर्थन दिया था।  ठीक इसके एक महीने बाद 26 अप्रैल को भारत बंद बुलाया है।

पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बुलाई भारत बंद

भाकपा माओवादी के केंद्रिय कमिटि के प्रवक्ता अभय ने प्रेस रिलीज जारी कर 26 अप्रैल को  भारत बंद को  सफल बनाने की अपील की थी। माओवादियों ने रीलीज मे लिखा हैं की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार के नेतृत्व में पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों की 2020 अक्टूबर में बैठक हुई थी जिसमें 2021 के जून तक निर्णायक अभियान चलाने का निर्णय हुआ था और इसके लिए  जिसके चलते हजारों की संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है। ड्रोन,  हेलीकॉप्टर से साजो समान पहुंचाया जा रहा है और इसके विरोध में 26 अप्रैल को भारत बंद बुलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.