Move to Jagran APP

जवान भांजे के साथ मामी ने बनाया अवैध संबंध, दोनों रंगे हाथ पकड़ाए...

Garhwa Jharkhand Crime News झारखंड के गढ़वा से रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां भांजा और मामी के बीच अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद पड़ोसियों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर तबीयत से धुनाई कर दी। मामी-भांजा अस्‍पताल में भर्ती हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 04:09 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM (IST)
जवान भांजे के साथ मामी ने बनाया अवैध संबंध, दोनों रंगे हाथ पकड़ाए...
Garhwa Jharkhand Crime News: झारखंड के गढ़वा में भांजा और मामी के बीच अवैध संबंध का खुलासा हुआ।

गढ़वा, जेएनएन। Garhwa Jharkhand Crime News झारखंड के गढ़वा जिले से रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां भांजा और मामी के बीच अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद पड़ोसियों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर तबीयत से धुनाई कर दी। मामी-भांजा अस्‍पताल में भर्ती हैं। जिले के विशुनपुरा गांव में महिला व उसके कथित रिश्तेदार में अवैध संबंध का आरोप लगाकर उन्‍हें पीटा गया है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण संवाददाता के मुताबिक अवैध संबंध के चलते हुई मारपीट की इस घटना में विशुनपुरा गांव की सुनैना देवी और गढ़वा के नवादा मोड़ का रहने वाला विनोद सोनी बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिश्‍ते के भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाती पकड़ी गई विवाहिता सुनैना देवी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

सुनैना ने बताया कि बताया कि अवैध संबंध का आरोपी विनोद सोनी उसका रिश्ते में भांजा लगता है। वह गढ़वा कचहरी के समीप होटल चलाता है। जहां उसका पति श्यामलाल साह काम करता है। बताया गया कि रविवार को महिला का भांजा विनोद सोनी अपनी बाइक से विशुनपुरा गांव आ रहा था। इस क्रम में रमना-विशुनपुरा रोड पर कर्णपुरा गांव के नजदीक उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में विनोद सोनी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज विशुनपुरा के एक प्राइवेट क्लिनिक में कराया गया।

भांजा के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने पर मामी सुनैना देवी उससे मिलने निजी क्लिनि‍क पहुंच गई। महिला वहां से भांजा विनोद सोनी को देखरेख के लिए अपने घर लेकर आ गई। सुनैना देवी का कहना है कि भांजा को घर लाने के कुछ देर बाद ही गांव के राजकुमार साह, जीतेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रघुनाथ साह, लड्डू गुप्ता और श्यामलाल गुप्ता उसके घर आ धमके। गांव वालों ने भांजा विनोद सोनी के साथ उसके अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इन्‍कार करने पर पड़ोसियों ने मामी सुनैना देवी और उसके भांजा विनोद सोनी के साथ बुरी तरह मारपीट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.