Move to Jagran APP

प्रेम की अहमियत बता रांची की कृतिका ने जीता कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार

झारखंड के रांची की बेटी कृतिका पांडे को एशिया रीजन के लिए पुरस्कार हासिल की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 02:24 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:12 AM (IST)
प्रेम की अहमियत बता रांची की कृतिका ने जीता कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार
प्रेम की अहमियत बता रांची की कृतिका ने जीता कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार

मधुरेश नारायण, रांची :

loksabha election banner

झारखंड के रांची की बेटी कृतिका पांडे को एशिया रीजन के लिए कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है। 29 वर्षीय कृतिका को यह सम्मान द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स स्टोरी के लिए मिला है। कृतिका का परिवार रांची के मोरहाबादी में रहता है। उनके पिता प्रभात कुमार पांडेय रियल एस्टेट कारोबारी हैं। राष्ट्रमंडल फाउंडेशन द्वारा आयोजित लघु कथा के लिए 49 राष्ट्रमंडल देशों के 5107 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृतिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि सभी क्षेत्रों में झारखंड की महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।

कृतिका अपनी मां सीमा पांडेय को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची डीपीएस से की है। इसके बाद उन्होंने बीआइटी मेसरा से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिग की है। यंग इंडिया फेलोशिप पर वह यूएस गई है। इन दिनों वह एमह‌र्स्ट के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय में एमएफए की डिग्री हासिल कर रही हैं।

---

कई वर्षो से पढ़ रही थीं विजेताओं की कहानी

सम्मान पाने के बाद कृतिका ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज की विजेता कहानियों को पढ़ रही थीं। ये सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। इस सम्मान को उन्होंने अपने परिवार और झारखंड को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि ये कहानी अपने आसपास में हुई कई घटनाओं और मेरी ह्यूमैनिटी में रुचि की वजह से लिखने में सफल रहीं। दरअसल ये कहानी दो युवाओं की कहानी है जो समाज की सदियों पुरानी बंदिशों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। घृणा और पक्षपात के युग में प्यार कितना महत्वपूर्ण है, यह इस कहानी में बताया गया है। कहानी में सांकेतिक रूप में बताया गया है कि कैसे एक काला बिदी लगाने वाली लड़की, एक टोपी पहनने वाले लड़के के नजदीक आ जाती है। कैसे ये दोनों युवा नफरत और पक्षपात के दौर में प्यार के विचार को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

कृतिका ने कहा कि हर इंसान में कुछ न कुछ कमी होती है। ऐसे में आपके मन में आने वाले आइडिया ही आपके आदर्श हैं। कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज साल 2012 से कॉमनवेल्थ से अप्रकाशित सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट स्टोरी के लिए हर वर्ष लेखकों को दिया जाता है। यह पुरस्कार एशिया, पेसिफिक, अफ्रीका, कनाडा, यूरोप और कैरेबियन के पांच रीजन के विजेताओं दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को 2,500 पाउंड (लगभग 2.4 लाख रुपये) मिलते हैं और सभी विजेता को लगभग 4.72 लाख रुपये) मिलते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.