Move to Jagran APP

Lockdown 4.0: बंगलुरु से रांची पहुंची पहली फ्लाइट, आज से रांची-दिल्ली-रांची उड़ानें भी शुरू; काम की खबर

पहली फ्लाइट आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर आएगी और रात 8 बजकर 20 मिनट पर अंतिम फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुल नौ विमानों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रनवे पर आगमन होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 03:31 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:14 AM (IST)
Lockdown 4.0: बंगलुरु से रांची पहुंची पहली फ्लाइट, आज से रांची-दिल्ली-रांची उड़ानें भी शुरू; काम की खबर
Lockdown 4.0: बंगलुरु से रांची पहुंची पहली फ्लाइट, आज से रांची-दिल्ली-रांची उड़ानें भी शुरू; काम की खबर

रांची, जासं। देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद से रांची एयरपोर्ट पर आज पहली फ्लाइट सुबह सात बजकर 35 मिनट पर आएगी और रात आठ बजकर 20 मिनट पर अंतिम फ्लाइट उड़ान भरेगी। सोमवार को कुल नौ विमानों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रनवे पर आगमन होगा। सोमवार को सुबह 7:35 बजे एयर एशिया का बेंगलुरु-रांची विमान रांची पहुंचेगा और रात 8:20 बजे इंडिगो या गो एयरवेज का रांची-दिल्ली विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा।

loksabha election banner

आज से शुरू हो रहे विमान सेवाओं को लेकर  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन को विमानों के शिड्यूल से संबंधित तमाम जानकारी मिल गई है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि फिलहाल कौन-कौन से विमान कहां से आएंगे, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली है। संभावना जताई जा रही है कि इंडिगो, गो एयरवेज और एयर एशिया के विमान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से आएंगे। 

रेड जोन से लौटनेवाले को 14 दिन क्वारंटाइन

25 मई से घरेलू विमान सेवा शुरू हो रही है। इसे लेकर प्लेन से झारखंड लौटनेवाले लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए गाइडलाइन तैयार किया जा रहा है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रेड जोन से लौटनेवाले सभी लोगों को सरकारी क्वारंटाइन में रहना होगा। अन्य जोन से लौटनेवाले लोगों को होम क्वारंटाइन की छूट मिल सकती है। 

पेड क्वारंटाइन की हो सकती है व्यवस्था 

प्लेन से लौटनेवाले लोगों को 14 दिनों तक सरकारी क्वारंटाइन में रहने के लिए पेड क्वारंटाइन की भी व्यवस्था हो सकती है। इसके तहत यात्री किसी होटल में क्वारंटाइन में रहेंगे, जिसका भुगतान उन्हें ही करना होगा। बता दें कि विदेशों में फंसे हुए झारखंड के जो लोग वंदे भारत योजना के तहत वापस आ रहे हैं उन्हें भी पेड क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। इन्हें बिहार के गया एयरपोर्ट पर उतरने की व्यवस्था की गई है, जहां से वे हजारीबाग या रांची में पेड क्वारंटाइन में रखे जा रहे हैं। शुक्रवार तक झारखंड के 18 लोग विदेशों से लौटे हैं, जिनमें 13 झारखंड में क्वारंटाइन में रखे गए हैं। वहीं पांच अन्य जगहों पर हैं। विदेशों में फंसे लगभग 1300 लोगों के लौटने का अनुमान है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.