Move to Jagran APP

Migrant Workers Back: कामगारों को वापस बुलाने को L&T ने बेंगलुरु से भेज दी बस, पुलिस ने जाने से राेका

Migrant Workers Back एलएनटी कंपनी ने लोहरदगा के भंडरा के कामगारों को लाने के लिए बस भेज दिया। मजदूर भी काम और पैसे के लालच में बस में सवार होकर बिना निबंधन चल दिए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 08:11 AM (IST)
Migrant Workers Back: कामगारों को वापस बुलाने को L&T ने बेंगलुरु से भेज दी बस, पुलिस ने जाने से राेका
Migrant Workers Back: कामगारों को वापस बुलाने को L&T ने बेंगलुरु से भेज दी बस, पुलिस ने जाने से राेका

लोहरदगा, जासं। बेंगलुरू की एलएनटी कंपनी ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के कामगारों को लाने के लिए बस भेज दिया। मजदूर भी काम और पैसे के लालच में बस में सवार होकर बिना निबंधन कराए बेंगलुरू के लिए चल दिए थे। वाहन जांच अभियान के दौरान भंडरा थाना पुलिस ने बस को रोका और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर कामगारों के निबंधन की जानकारी ली। श्रम विभाग से निबंधन नहीं होने की जानकारी मिलने पर कामगारों को समझाकर वापस घर भेजा गया। 

loksabha election banner

क्या है पूरा मामला

बेंगलुरू की एलएनटी कंपनी में पहले भी काम कर चुके भंडरा थाना क्षेत्र के गड़रपो गांव निवासी कामगार धर्मपाल उरांव से कंपनी प्रबंधन ने कामगारों के लिए संपर्क किया था। धर्मपाल ने कमिशन के लालच में गड़रपो और पलमी के कामगारों को काम करने के लिए बेंगलुरू जाने की बात को समझाया। उसने कहा कि कंपनी ने कुशल कामगारों को आठ घंटे ड्यूटी के लिए छह साै और अकुशल कामगारों के लिए तीन सौ रूपए देने का वादा किया है। सभी को ओवरटाइम काम के बदले अतिरिक्त मजदूरी देने का भी वादा किया गया। मजदूर काम और पैसे के लालच में आ गए। कंपनी को पलमी और गड़रपो और पलमी से 30 कामगारों के आने की सूचना धर्मपाल ने दी। इसके लिए कंपनी को वाहन की व्यवस्था करने को कहा गया। कंपनी से बेंगलुरू से से एक बस भंडरा भेज दी।

इसी बस में सवार हो कर कामगार सोमवार को बेंगलुरू के लिए रवाना हुग थे। भंडरा थाना प्रभारी ने पलमी गांव में वाहन जांच के दौरान बस संख्या पीवाई 01- बीएएल- 5999 को रोका और कामगारों से पूछताछ की। कामगारों ने किसी प्रकार का निबंधन नहीं होने की जानकारी दी। इसकी सूचना भंडरा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता को दी गई। उन्होने भंडरा थाना पहुंच कर बंगलुरू ले जा रहे बस व कामगारों के निबंधन संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के क्रम में कामगारों का निबंधन नहीं होने तथा बंगलुरू से कामगारों  को ले जाने का लाइसेंस नहीं होने को लेकर सभी कामगारों को घर भेजने का निर्देश दिया।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जो भी कामगार स्वेच्छा से दूसरे प्रदेश काम करने जाते हैं। तो उनका निबंधन कराना अत्यंत ही आवश्यक है। ठेकेदार के माध्यम से बाहर जाने वाले कामगारों का रजिस्ट्रेशन पंचायत सचिव के माध्यम से कराया जाता है। भंडरा थाना प्रभारी संत कुमार राय ने कामगारों को दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए जाने से पूर्व निबंधन कराने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। कामगारों को उनके घर-गांव में रोजगार उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया गया है। फिलहाल प्रखंद्र प्रशासन के अधिकारी कामगारों को समझाने का प्रयास कर रहे हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.