Move to Jagran APP

Bengal Election: कांग्रेस ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, झारखंड से सुबोध कांत व आलमगीर के भी नाम

Bengal Election 2021 Jharkhand Political News पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। राज्‍य में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और भाजपा चुनाव मैदान में मुख्‍य रूप से नजर आ रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 10:40 AM (IST)
Bengal Election: कांग्रेस ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, झारखंड से सुबोध कांत व आलमगीर के भी नाम
Bengal Election 2021, Jharkhand Political News पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Bengal Election 2021, Jharkhand Political News कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें झारखंड से मंत्री आलमगीर आलम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में 30 नाम हैं। इसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम सबे ऊपर है।

loksabha election banner

बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की तीसरी सूची जारी की है। आलमगीर आलम को बंगाल में उम्मीदवारों के नाम तय करने की अहम भूमिका भी दी गई थी। कोलकाता में कांग्रेस के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को ही बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया। इससे पहले बंगाल चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल वाम दलों ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया था।

लिस्‍ट में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, मो. अजहरुद्दीन और नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम है। सोमवार को जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, बीके हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जतिन प्रसाद, सुबोधकांत सहाय, आरपीएन सिंह, अभिजीत मुखर्जी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अब्दुल मन्नान, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, एएच खान चौधरी, दीपेंद्र हुड्डा, आचार्य प्रमोद कृष्णनम, आलमगीर आलम, बीपी सिंह और जयवीर शेरगिल का नाम शामिल है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। राज्‍य में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और भाजपा चुनाव मैदान में मुख्‍य रूप से नजर आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.