Move to Jagran APP

Bengal Election: बाघमुंडी सीट से आशुतोष महतो होंगे आजसू के प्रत्याशी

Bengal Election Baghmundi Candidate आशुतोष महतो एनडीए के प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने यह सीट गठबंधन के तहत सुदेश महतो की पार्टी आजसू के लिए छोड़ी है। पश्चिमी बंगाल में बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र झारखंड के सिल्ली से सटा हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 02:51 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:45 PM (IST)
Bengal Election: बाघमुंडी सीट से आशुतोष महतो होंगे आजसू के प्रत्याशी
Bengal Election Baghmundi आजसु के प्रत्‍याशी के साथ पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Bengal Election Baghmundi पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में बाघमुंडी सीट पर आशुतोष महतो आजसू के प्रत्याशी होंगे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने इसकी घोषणा बाघमुंडी में की है। आशुतोष महतो एनडीए के प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने यह सीट गठबंधन के तहत आजसू के लिए छोड़ी है। पश्चिमी बंगाल में बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र झारखंड के सिल्ली से सटा हुआ है। बता दें कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कुछ प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने सहयोगी दल आजसू को बाघमुंडी सीट दी है। पश्चिम बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा हो गई है। आठ चरण में वहां चुनाव होना है।

loksabha election banner

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा टिकट दिए जाने के बाद आशुतोष महतो ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। पार्टी प्रवक्ता डा. देवशरण भगत ने कहा कि आशुतोष महतो एनडीए के प्रत्याशी बनाए गए हैं। भाजपा ने गठबंधन के तहत यह सीट आजसू को दी है। बता दें कि पश्चिमी बंगाल के पुरुलिया स्थित बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र आजसू प्रमुख सुदेश महतो के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र सिल्ली से सटा है। सुदेश वहां लगातार कार्यक्रम भी कर रहे हैं।

बंगाल में झामुमो उलगुलान का भाजपा को समर्थन

झामुमो उलगुलान ने बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। अध्यक्ष कृष्णा मार्डी और महासचिव बेनीलाल महतो ने बताया कि संगठन की कार्यकारिणी ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक है। भाजपा ने अलग झारखंड प्रांत की घोषणा 1999 के लोकसभा चुनाव में की थी। केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो इसपर अमल किया गया। झामुमो उलगुलान ने वृहद झारखंड की वकालत करते हुए पुरुलिया, बांकुड़ा, मेदिनीपुर को इसका भाग बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की तानाशाही चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.