Move to Jagran APP

Bengal Chunav: ममता बनर्जी के पाले में हेमंत सोरेन, मुंह ताकती रह गई कांग्रेस... BJP बोली- मैदान छोड़कर भागे

Hemant Soren Mamata Banerjee Bengal Chunav 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी नहीं देगा। झामुमो ने वहां चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से परामर्श के बाद यह फैसला लिया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 05:16 AM (IST)
Bengal Chunav: ममता बनर्जी के पाले में हेमंत सोरेन, मुंह ताकती रह गई कांग्रेस... BJP बोली- मैदान छोड़कर भागे
Hemant Soren, Mamata Banerjee, Bengal Chunav, ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren, Mamata Banerjee, Bengal Chunav 2021 पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में झारखंड की सत्‍तारुढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी नहीं देगा। झामुमो ने वहां चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से परामर्श के बाद लिए गए इस निर्णय की जानकारी मीडिया से साझा की है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि टीएमसी सुप्रीमो बंगाल की मुख्यमंत्री ने समर्थन का आग्रह किया था। उनका फोन भी आया था और उन्होंने पत्र भी लिखा है। इस विषय पर हमारी पार्टी सुप्रीमो से चर्चा भी हुई। काफी विचार मंथन के उपरांत पार्टी सुप्रीमो ने उस दल को समर्थन देने के लिए सहमति जताई है जो सांप्रदायिक ताकतों को रोक सके और इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय हुआ।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हम लोग वहां चुनाव नहीं लड़ेंगे और दीदी को समर्थन देंगे। कहा, अब के जो राजनीतिक हालात हैं ऐसी स्थिति में वहां पर ऐसी ताकतों के स्थापित होना का कारण यदि हम भी बन जाएं, तो यह सही नहीं होगा। और इस वजह से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि चोट लगने के बाद अभी तक दीदी से इस संदर्भ में कोई बात नहीं हुई है। लेकिन हमारी बात होगी ही। पूर्व में दो तीन बार फोन पर भी बात हुई ही है। चोट लगने के कुछ दिन पहले ही हमारी बात हुई थी।

सीएम ने कहा कि हम लोग लगातार संपर्क में हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने के बाबत संकेत दिए थे। बता दें कि कुछ दिन पूर्व हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में झामुमो द्वारा आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जिस पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

हार निश्चित देख झामुमो ने छोड़ा मैदान : भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बिहार की तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा का पश्चिम बंगाल में भी खाता नहीं खुलने वाला था इसलिए वह समय रहते मैदान छोड़कर भाग गए हैं। प्रतुल ने कहा की बड़े-बड़े दावे कर के झामुमो ने बंगाल में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी और अपने नेताओं को भी बंगाल भेजा था।लेकिन उन्हें बंगाल की हवा के रुख से पता चल गया कि इस बार भाजपा के सामने किसी दल की नहीं चलने वाली। इसीलिए वो मैदान छोड़कर भाग गए।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में रामेश्वर उरांव व आलमगीर आलम भी शामिल

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 30 शीर्ष नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। सूची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को भी जगह दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.