Move to Jagran APP

Bengal Chunav: ममता बनर्जी से एकसाथ भिड़ेंगे AJSU-BJP... देखें उम्‍मीदवारों की LIST

Bengal Chunav 2021 पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सहयाेगी पार्टी आजसू के लिए एक सीट छोड़ी है। भाजपा ने बाघमुंडी सीट आजसू को दी है। भाजपा द्वारा शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में बाघमुंडी विधानसभा सीट आजसू को देने का स्पष्ट रूप से उल्लेख है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:19 AM (IST)
Bengal Chunav: ममता बनर्जी से एकसाथ भिड़ेंगे AJSU-BJP... देखें उम्‍मीदवारों की LIST
Bengal Chunav 2021 पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सहयाेगी पार्टी आजसू के लिए एक सीट छोड़ी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Bengal Chunav 2021, West Bengal Assembly Election 2021, Bengal Election 2021 भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के लिए एक सीट छोड़ दी है। इसके तहत भाजपा बाघमुंडी सीट आजसू को दिया है। भाजपा द्वारा शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में बाघमुंडी विधानसभा सीट आजसू को देने का स्पष्ट रूप से उल्लेख है। आजसू पार्टी ने भी इसकी पुष्टि की है।

loksabha election banner

बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र पुरुलिया जिले में है जो झारखंड के सिल्ली से सटा है। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली से प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए यह सीट आजसू के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आजसू हाल के दिनों में बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम कर रही थी। बता दें कि आजसू पार्टी झारखंड में एनडीए का घटक दल है।

इधर, बाघमुंडी सीट आजसू के लिए छोड़े जाने पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट जीतकर दिखाएगी। पार्टी बांकुड़ा झाड़ग्राम, मिदनापुर, पुरूलिया के इलाके को मिलाकर मानभूम-जंगलमहल क्षेत्रीय प्रशासन के गठन की मांग को लेकर वहां लगातार आवाज उठा रही है। बाघमुंडी सीट पर आजसू के प्रत्याशी का खुलासा उन्होंने नहीं किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

बंगाल चुनाव में 57 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची

  1. नंदीग्राम- सुवेंदु अधिकारी  
  2. पुरुलिया - सुदीप मुखर्जी
  3. छातना - सत्यानारायण मुखर्जी
  4. कांथी उत्तर - सुनीता सिंह
  5. हल्दिया (एससी) . तापसी मंडल
  6. नंदकुमार - निलांजन अधिकारी
  7. डेवरा - भारती घोष
  8. खेजूरी (एससी) - शांतनु प्रमाणिक
  9. मयना - अशोक डिंडा (क्रिकेटर)
  10. भगवानपुर - रवींद्र नाथ माइती
  11. सालबनी - राजीव कुंडू
  12. विष्णुपुर - तन्मकय घोष
  13. रानीबांध (एसटी) - खुदीराम टुडु
  14. मेदिनीपुर - संमित दास
  15. गोपीवल्लभपुर - संजीत माहतो
  16. तालडांगा - श्यासमल सरकार
  17. गोसाबा - चित्तार (बरूण) प्रमाणिक
  18. रघुनाथपुर (एससीद) . एडवोकेट विवेकानंद बाउरी  
  19. पटाशपुर - डा. अंबुजाक्षा महंती
  20. कांथी दक्षिण - अरूप कुमार दास
  21. रामनगर - स्वीदेश रंजन नायक
  22. एग्रा - अरूप दास
  23. दांतन - शक्ति पदो नायक
  24. झाड़ग्राम - सुखमय सतपति
  25. केशियारी (एसटी) . सोनाली मुर्मू
  26. खड़गपुर - तपन भुइयां
  27. गड़बेत्ता - मदन रुईदास
  28. बिनपुर (एसटी)- पालन सरीन
  29. बंदवान (एसटी)- पारसी मुर्मू
  30. बलरामपुर - बनेश्वतर महतो
  31. बाघमुंडी की सीट अजसू को छोड़ी गई
  32. जयपुर - नाराहरी महतो
  33. मनबाजार (एसटी) - गौरी सिंह सरदार
  34. पैरा (एससी) -नादिया चंद बाउरी
  35. सालतोड़ (एससी) - चंदना बाउरी
  36. रायपुर (एसटी)- सुधांशु हांसदा
  37. पाथरप्रतिमा- असित हलदर
  38. काकद्वीप - दीपांकर जाना
  39. सागर- विकास कामिला
  40. तमलुक- डा. हरेकृष्णा बेरा
  41. पांसकुड़ा पूर्व - देवब्रत पटनायक
  42. पांसकुड़ा पश्चिम - शिंटू सेनापति
  43. महिषादल - विश्विनाथ बनर्जी
  44. चांदीपुर - पुलक कांति गुरिया
  45. नारायणगढ़ - रामप्रसाद गिरि
  46. सबंग - अमूल्यप माइती
  47. पिंगला - अंतरा भट्टाचार्य
  48. दासपुर - प्रशांत बेरा
  49. घटाल (एससी) - शीतल कापत
  50. चंद्रकोना (एससी) - शिवराम दास
  51. केशपुर (एससी) - प्रीतीश रंजन कुअर
  52. तालडांगरा - श्यामल कुमार सरकार
  53. बांकुड़ा - निलाद्री शेखर दाना
  54. ओंदा - अमा साखा
  55. कुतुलपुर (एससी) - हरकाली पाटीदार
  56. इंदास (एससी) - निर्मल धारा
  57. सोनामुखी (एससी) - दिवाकर घोरमी

कांग्रेस ने भी जारी की उम्‍मीदवारों की सूची

इधर शनिवार देर रात कांग्रेस ने भी बंगाल चुनाव में किस्‍मत आजमाने वाले अपने 13 प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी। केंद्रीय चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने उम्‍मीदवारों के नाम का एलान किया। इनमें पहले और दूसरे चरण की सीटों के प्रत्‍याशी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.