सड़क किनारे घर में घुसा बांस लदा ट्रक, बाल-बाल बचे दंपत्ति Ranchi News
Jharkhand Road Accident News ट्रक चालक तेज गति से ट्रक को चला रहा था। जैसे ही डायवर्सन के पास पहुंचा ट्रक असंतुलित होकर सीधे दीपक कुमार साहू के घर में जा घुसा। घर में दीपक के माता-पिता सोये हुए थे।
रांची, जासं। Jharkhand Road Accident News रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर पोड़ाडीह के समीप एक बांस लदा ट्रक सड़क किनारे स्थित मकान में घुस गया। इससे घ में मौजूद दपंत्ति सूरज कुमार साहू व गीता देवी बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई। घटना शनिवार भोर 4 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांस लोड किया हुआ एक ट्रक टाटा से रांची की ओर जा रहा था। कांची नदी के पुराने पुल में मरम्मत कार्य होने के कारण पोड़ाडीह के समीप सड़क को डायवर्ट कर दिया गया है।
ट्रक चालक तेज गति से ट्रक को चला रहा था। वह जैसे ही डायवर्सन के पास पहुंचा, ट्रक असंतुलित होकर सीधे दीपक कुमार साहू के घर में जा घुसा। इससे घर में सोये दीपक के माता पिता सूरज साहू व गीता देवी को हल्की चोटें आई। घटना से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। बता दें कि फोरलेन बनने के बाद भी प्रशासन के द्वारा सड़क किनारे स्थित घरों को नहीं हटाया गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।