Move to Jagran APP

अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया बकरीद का त्यौहार, बकरों की हुई कुर्बानी

राजधानी में कुर्बानी का त्यौहार बकरीद बुधवार अकीदत और एहतराम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 08:29 AM (IST)
अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया बकरीद का त्यौहार, बकरों की हुई कुर्बानी
अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया बकरीद का त्यौहार, बकरों की हुई कुर्बानी

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी में कुर्बानी का त्यौहार बकरीद बुधवार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह बकरों की कुर्बानी दी गई। इसके बाद घरों में नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों में पेश इमाम और मस्जिद कमेटी के एक व्यक्ति ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने अपने अपने घरों में परिवार के लोगों के साथ बकरीद का त्यौहार मनाया। इस मौके पर शारीरिक दूरी का पालन किया गया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाईं। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से यह दूसरा साल है, जब बकरीद की सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई। इमारत ए शरिया और इदारा ए शरिया के प्रमुख उलमा ने लोगों से घर में ही नमाज पढ़ने की अपील की थी। लोगों ने बकरीद की नमाज पढ़ी और इसके बाद कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। लोगों ने दुआ की कि अब कोरोना का खात्मा हो जाए। तीसरी लहर नहीं आए।

loksabha election banner

प्रखंडों में सादगी से मनाई गई बकरीद

सिकिदिरी : प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा की नमाज सिकिदिरी सहित आसपास के गावों में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार पढ़ी गई। कुटे स्थित क्षेत्र के मरकजी ईदगाह और जामा मस्जिद में बीस-बीस लोगों ने नमाज अदा की। वहीं, बाकी लोगों ने अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करने की व्यवस्था की थी। जामा मस्जिद में कारी असलम फैजी ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान कारी असलम ने अपने संबोधन में कहा कि ईद-उल-अजहा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश देता है। इस अवसर पर उपप्रमुख मुंतजिर अहमद रजा, अफजल अंसारी, खालिक खान, अमीर हमजा अंसारी, तौकिर अहमद, नाजिर खान, मुस्लिम फैजी, ख्वाजा इलताफ ने लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।

अनगड़ा : अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी गई। महेशपुर, चिलदाग, राजाडेरा, जोन्हा, सालहन, सिकिदिरी, हेसल, मंझलाटोली आदि जगहों पर लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ी। अनगड़ा व सिकिदिरी पुलिस सुबह से शाति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में गश्त लगाती रही।

काके : कांके प्रखंड में बकरीद सौहार्द के साथ मनाई गई। इस दौरान सरकारी गाइडलाइन का पालन किया गया। इस्लामपुर की मस्जिद-ए-अली के इमाम मौलाना सहामत ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी का पर्व है, जो गरीबों, जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करता है। मौके पर झामुमो के वरीय नेता जावेद अख्तर अंसारी, सतकनादू अंजुमन कमेटी के सदर अब्दुल रशीद अंसारी, सेक्रेटरी सउद अंसारी, जिप सदस्य हकीम अंसारी, मोजिबुल अंसारी, अईनुल हक अंसारी, शकील अंसारी, काग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, मदन कुमार महतो, मनोज अग्रवाल, बबुआ मुंडा ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.