Move to Jagran APP

महिला पुलिसकर्मी से की झपटमारी, वह भी पुलिस मुख्यालय के सामने Ranchi News

रांची में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय के पास महिला पुलिसकर्मी से बैग झपट कर तीन उचक्के फरार हो गए। इतना ही नहीं अपराधियों ने नुकीली वस्तु से कान पर चुभाया भी। पुलिस हाथ मलती रह गई। न अपराधी पकड़े गए ना ही उनकी पहचान हो सकी है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:00 AM (IST)
महिला पुलिसकर्मी से बैग छीनकर तीन उचक्के फरार हो गए। जागरण

रांची (जासं)। रांची में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय के पास महिला पुलिसकर्मी से बैग झपट कर तीन उचक्के फरार हो गए। इतना ही नहीं, अपराधियों ने नुकीली वस्तु से कान पर चुभाया भी। लेकिन पुलिस हाथ मलती रह गई। न अपराधी पकड़े गए ना ही उनकी पहचान हो सकी है। घटना गुरुवार सुबह करीब दस बजे की है। जानकारी के अनुसार महिला पुलिसकर्मी निर्मला देवी चांदनी चौक हटिया से पैदल पुलिस मुख्यालय जा रही थी। उसी दौरान दिनदहाड़े बीच सड़क पर बदमाशों ने नुकीले वस्तु से दाहिने कान पर मारते हुए पर्स लूटकर तेजी से फरार हो गए।

loksabha election banner

पुलिसकर्मी शोर मचाती रही, नहीं आया कोई मदद करने

पर्स में करीब 900 रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल सहित अन्य समान थे। जानकारी के अनुसार विशेष शाखा में तैनात निर्मला देवी चांदनी चौक स्थित घर से अपने ड्यूटी पर पुलिस मुख्यालय जा रही थी। उसी दौरान पुलिस मुख्यालय के नजदीक ओवरब्रीज के पास तीन युवक पीछे से दौड़ते आए और दाहिने कान के पास कोई नुकीला वस्तु मारकर पर्स छीन लिया। महिला पुलिसकर्मी बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी, हालांति कोई मदद के लिए नही पहुंचा। वही तीनों आरोपी पर्स लूटने के बाद एचईसी रेलवे लाइन के तरफ फरार हो गया। तीनों बदमाश की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बतायी गयी हैं। मामले को लेकर महिला पुलिसकर्मी ने धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.