Move to Jagran APP

14 साल बाद भाजपा में लौटे बाबूलाल, अमित शाह ने किया स्‍वागत

JVM Merger in BJP. झाविमो के भाजपा में विलय को लेकर झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। प्रभात तारा मैदान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 05:39 PM (IST)
14 साल बाद भाजपा में लौटे बाबूलाल, अमित शाह ने किया स्‍वागत
14 साल बाद भाजपा में लौटे बाबूलाल, अमित शाह ने किया स्‍वागत

रांची, जेएनएन। JVM Merger in BJP झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में भव्‍य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फूलों की माला पहनाकर बाबूलाल मरांडी का पार्टी में स्‍वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, सांसद अन्‍नपूर्णा देवी, लक्ष्‍मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह समेत झारखंड भाजपा के सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। विलय समारोह में अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्‍य में सशक्‍त विपक्ष की भूमिका में रहेगी।

loksabha election banner

अमित शाह ने कहा कि झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में 7 आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी गई। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती। अगर ऐसी ही कानून व्यवस्था चलती रही तो भाजपा इसके खिलाफ सड़क पर, विधानसभा में और संसद में भी संघर्ष करेगी। बाबूलाल ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं वहां मौजूद रहूंगा। कहा कि जहां से हम चले थे, वहीं हम वापस आ गए। पार्टी द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, मैं उसका तहेदिल से स्वागत करूंगा एवं पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा। हम अब मिलकर आधुनिक झारखंड के निर्माण के लिए कार्य करेंगे।

इस विलय को लेकर झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित नजर आए। रांची के प्रभात तारा मैदान में इस भव्य समारोह के लिए हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। पूरी चेकिंग के बाद ही कार्यकताओं को सभा स्‍थल तक पहुंचने दिया जा रहा है।

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य कभी चुनाव जीतना-हारना नहीं, बल्कि देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना होता है। कहा कि झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, भाजपा उसका सम्मान करती है और हम झारखंड की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि सत्ता में रहते हमने जितना काम किया, उससे अधिक काम विपक्ष में रहते हुए करेंगे। बाबूलाल जी के भाजपा में आने से पार्टी के स्थानीय नेतृत्व को अनुभवी और संघर्षरत नेता मिलेगा और इससे भाजपा की ताकत अनेक गुना बढ़ेगी। आज मेरे लिए बड़े हर्ष का विषय है। मैं जब 2014 में पार्टी का अध्यक्ष बना, तभी से ये प्रयास कर रहा था कि बाबूलाल जी भाजपा में आ जाएं।

कहा कि मैं भाजपा और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से बाबूलाल मरांडी जी और उनके साथ आए झारखंड विकास मोर्चा के लाखों कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं और विश्वास भी दिलाता हूं कि आप अपने ही घर में आए हैं।

बाबूलाल मरांडी झारखंड के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में आने के बाद उन्हें किसी बड़े पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 साल के बाद बाबूलाल मरांडी अपने घर में यानि भाजपा में वापसी कर रहे हैं। राज्‍य गठन के बाद भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री का तमगा पाने वाले बाबूलाल 2006 में कुछ मतभेदों को लेकर भाजपा से अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के नाम से अलग पार्टी बना ली। हालांकि भाजपा से अलग होने के बाद बाबूलाल की राजनीति झारखंड में उतना रंग नहीं लाई, जितने कद्दावर वे माने जाते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने दैनिक जागरण से एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा से बाहर रहना उनके लिए राजनीतिक तपस्या है।

यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: बाबूलाल बोले- मुंडा-रघुवर पुराने साथी, भाजपा से बाहर रहना राजनीतिक तपस्या

यह भी पढ़ें: BJP में शामिल होंगे बाबूलाल, झाविमो का भाजपा में विलय का प्रस्‍ताव पारित Political Updates

यह भी पढ़ें: एतिहासिक होगा झाविमो का भाजपा में विलय, एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.