गृह मंत्री अमित शाह से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
मरांडी ने राज्य में बढ़ती उग्रवादी व आपराधिक घटनाएं अपराधी और सफेदपोश गठजोड़ से झारखंड में कानून-व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति को गृह मंत्री के संज्ञान में लाया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 07:01 AM (IST)
रांची, जेएनएन। झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मरांडी ने राज्य में बढ़ती उग्रवादी व आपराधिक घटनाएं, अपराधी और सफेदपोश गठजोड़ से झारखंड में कानून-व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति को उनके संज्ञान में लाया। साथ ही राज्य के कई अन्य ज्वलंत मुद्दों पर गृह मंत्री से चर्चा की। गृह मंत्री शाह ने इन मामलों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें