Move to Jagran APP

Jharkhand: बाबूलाल मरांडी की मांग, ओरमांझी घटना की सीबीआइ जांच कराए सरकार

Brutal Murder in Ormanjhi Ranchi रांची में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के धरना कार्यक्रम में पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधि व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी तो सरकार नहीं चलेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 08:14 PM (IST)
Jharkhand: बाबूलाल मरांडी की मांग, ओरमांझी घटना की सीबीआइ जांच कराए सरकार
रविवार को रांची में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी।

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को राजभवन के समक्ष चल रहे भाजपा महिला मोर्चा के धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में महिलाओं पर जुल्म और अत्याचार बढ़ रहा है। सरकार व पुलिस चैन की नींद सो रही है। ओरमांझी घटना की तफ्तीश करने में यदि सरकार सक्षम नहीं है तो मामले की जांच सीबीआइ से कराए।

loksabha election banner

मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून का राज, विधि व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी तो हेमंत सोरेन की सरकार नहीं चलेगी। पूरे राज्य भर में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पूरी पार्टी सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखंड में महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। सरकार न तो कोई संज्ञान ले रही है न ही बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कोई कार्रवाई करती हुई दिख रही है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा है कि सरकार सभी दुष्कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार करे, नहीं तो महिलाएं मुख्यमंत्री आवास के घेराव करेंगी। धरना कार्यक्रम में प्रदेश की भाजपा उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा महिला प्रदेश प्रभारी आरती सिंह, राजश्री जयंती, अनिता वर्मा, पूनम प्रकाश आदि ने शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.