Move to Jagran APP

Ram Mandir Donation: राज्यपाल-मुख्यमंत्री सहित झारखंड के 50 लाख परिवारों के दरवाजे पर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Ayodhya Ram Mandir Fund Donation News झारखंड के 25 हजार गांवों तक पहुंचने की योजना बनी है। 14 जनवरी को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थल पर 44 दिवसीय अभियान का उद्घाटन किया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 05:11 PM (IST)
Ram Mandir Donation: राज्यपाल-मुख्यमंत्री सहित झारखंड के 50 लाख परिवारों के दरवाजे पर पहुंचेंगे कार्यकर्ता
निधी संग्रह के लिए 40 हजार टोलियां बनाई गई हैं।

रांची, [संजय कुमार]। श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान को लेकर झारखंड सहित पूरे देश में उत्साह है। इस अभियान के तहत लोगों के घरों तक पहुंचने के लिए झारखंड में 40 हजार टोलियां बनाई गई हैं। दो लाख कार्यकर्ताओं ने समय देने का निर्णय लिया है। विश्‍व हिंदू परिषद (विहिप) के 600 से अधिक कार्यकर्ताओं ने 44 दिनों तक पूरा समय देने की सहमति दी है। इस अभियान में लगे टोली के सदस्य राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मंत्री से लेकर राज्य के 50 लाख परिवारों के दरवाजे पर आर्थिक सहयोग लेने के लिए पहुंचेंगे।

loksabha election banner

झारखंड के 32 हजार गांवों में से 25 हजार गांवों के 2.67 करोड़ लोगों से सहायता राशि लेने की योजना बनाई गई है। झारखंड विहिप के प्रदेश मंत्री व अभियान के प्रांत प्रमुख डाॅ. वीरेंद्र साहू ने कहा है कि अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से झारखंड में 10 रुपये के 10 लाख, 100 रुपये के 10 लाख व 1000 रुपये के 15 हजार कूपन भेजे गए हैं।

2000 रुपये से अधिक की राशि देने वाले रामभक्तों को रसीद दी जाएगी। मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। लोग अभी से चेक के माध्यम से धन देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान का विधिवत उद्घाटन 14 जनवरी को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा।

सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण होगा राम मंदिर

वीरेंद्र साहू ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला भव्य राममंदिर सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण होगा। इस अभियान में लगे टोली के सदस्य सभी वर्ग के दरवाजे पर जाएंगे। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच भी पहुंचेंगे। 10 रुपये का कूपन इसलिए ही रखा गया है कि उन्हें राशि देने मे कोई परेशानी नहीं हो और गर्व से कह सकें कि मंदिर निर्माण में मैंने भी सहयोग किया है।

ऐसा होगा भव्य राम मंदिर

कुल क्षेत्रफल- 2.7 एकड़

कुल निर्माण क्षेत्र- 57,400 वर्ग फुट

कुल लंबाई- 360 फुट

कुल चौड़ाई- 235 फुट

शिखर तक कुल ऊंचाई-  161 फुट

मंडपों की संख्या-  5

कुल तीन तल होंगे, प्रत्येक तल की ऊंचाई-  20 फुट

यह भी पढ़ें: Bird Flu Ranchi: बर्ड फ्लू के खौफ से रांची में आधी हुई चिकन की बिक्री, नुकसान की आशंका से सहमे व्‍यापारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.