Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए झारखंड से मिले 21 करोड़ रुपये...
Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में बनने वाले भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए 44 दिनों तक चले निधि समर्पण अभियान में लगे कार्यकर्ता झारखंड के 20757 गांवों तक पहुंचने में सफल रहे। 28187 कार्यकर्ताओं ने 2801876 परिवारों तक संपर्क किया। 211068649 रुपये का लोगों से सहयोग मिला।
रांची, जासं। Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में बनने वाले भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए 44 दिनों तक चले निधि समर्पण अभियान में लगे कार्यकर्ता झारखंड के 20,757 गांवों तक पहुंचने में सफल रहे। 28,187 कार्यकर्ताओं ने 28,01,876 परिवारों तक संपर्क किया। 21,10,68,649 रुपये का लोगों से सहयोग मिला। ये बातें विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत मंत्री डा. बीरेंद्र साहू ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कही। वे शुक्रवार को रांची में विहिप के प्रांत कार्यालय में आयोजित प्रांतीय बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
डा. साहू ने कहा कि यह राशि अभी बढ़ेगी, क्योंकि कई लोगों का चेक अभी तक फंसा हुआ है। राशि 22 से 23 करोड़ रुपये तक जा सकती है। जहां तक लक्ष्य की बात है, तो 20 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था। बीरेंद्र साहू ने कहा कि प्रांतीय बैठक में कई निर्णय लिये गए। 13 से 25 अप्रैल तक पूरे झारखंड में रामोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।
वहीं, 27 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में हनुमान चालीसा और महाआरती करने की योजना बनी है। इसके साथ ही 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को सरहुल पूजा के अवसर पर सेवा शिविर लगाने, एक मई से 20 मई के बीच सभी जिलों में संगोष्ठी, 20 मई से 30 मई तक परिषद प्रशिक्षण वर्ग, दो जून से नौ जून तक दुर्गा वाहिनी- मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग सहित संगठन विस्तार पर कई निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम कोरोना के आवश्यक दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए होंगे।
बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुभाष नेत्रगावंकर, सुनील गुप्ता, देवी प्रसाद शुक्ला, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, विजय पांडेय, प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बागडिय़ा, प्रांत सहकोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, बजरंग दल संयोजक दीपक ठाकुर, रंगनाथ महतो, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख संजय कुमार, मिथिलेश्वर मिश्रा, सुदर्शन ब्रह्मचारी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कार्याध्यक्ष योगेंद्र नाथ सिन्हा ने की।
धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक व्यवस्थाओं की रक्षा करना है विहिप का लक्ष्य : केशव राजू
प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपू केशव राजू ने कहा विश्व हिंदू परिषद का प्रथम लक्ष्य धाॢमक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक व्यवस्थाओं की रक्षा करना है। भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन दर्शन हमें धर्म के मार्ग पर सांस्कृतिक अवधारणाओं को लेकर समरस सामाजिक व्यवस्था बनाने का सीख देता है। उनकी व्यवस्था को रामराज कहा जाता था। आज पुन: हम भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण कर रामराज की स्थापना की ओर अग्रसर हैं।