Move to Jagran APP

Ram Mandir Donation: राम मंदिर धन संग्रह के लिए आज से झारखंड में चलेगा विशेष अभियान

Ayodhya Ram Mandir Donation सुबह सात बजे एक स्थान विशेष पर उस इलाके में रहने वाले आरएसएस एवं विविध संगठन के सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। वहीं से अलग-अलग टोली बनाकर कूपन लेकर घरों में संपर्क करने के लिए निकलेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 08:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 08:27 PM (IST)
Ram Mandir Donation: राम मंदिर धन संग्रह के लिए आज से झारखंड में चलेगा विशेष अभियान
Ayodhya Ram Mandir Donation छह दिनों में अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है।

रांची, [संजय कुमार]। Ayodhya Ram Mandir Donation राम मंदिर निर्माण के लिए झारखंड सहित पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चल रहा है। 27 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। झारखंड में अभियान की गति को देखते हुए 16 फरवरी मंगलवार से 21 फरवरी रविवार तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं अनुषांगिक संगठनों के सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वïान किया गया है, ताकि निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके। झारखंड में 40 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है। परंतु अब तक 40 से 45 फीसद परिवारों तक ही लोग पहुंच सके हैं।

loksabha election banner

सुबह एवं शाम में दो से तीन घंटे सभी स्वयंसेवक देंगे समय

जानकारी के अनुसार सुबह और शाम में दो से तीन घंटे सभी लोग समय देंगे। सुबह सात बजे किसी स्थान विशेष पर उस इलाके में रहने वाले आरएसएस एवं विविध संगठन के सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। वहीं से अलग-अलग टोली बनाकर कूपन लेकर घरों में संपर्क करने के लिए निकलेंगे। वहीं पर जमा होकर तय जमाकर्ता के पास राशि जमा करा देंगे। फिर घर लौट जाएंगे। फिर शाम में छह बजे सभी लोग निर्धारित स्थान पर जुटेंगे। रात्रि आठ बजे तक अभियान में शामिल होंगे। इन छह दिनों में अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है।

लोग खुल कर कर रहे हैं समर्पण

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अधीनस्थ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के लोगों ने रांची के बरियातू क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान एसके गैस ने 51000, प्रकाश सिंह ने 11000, दिलीप तोप्पो ने 11000, राकेश गुप्ता ने 11000, पवन कुमार (सागर क्लिनिक) ने 11000, एमएम ट्रेडिंग कंपनी ने 11000, केआर राधाकृष्णन ने 11000, अरविंद कुमार सिंह ने 5001, बिंदेश्वरी शर्मा ने 5001, भास्कर कुमार ने 5100, दिनेश कुमार चौधरी ने 5100, सरेंद्रु नारायण ने 5100, श्री साई इंटरप्राइजेज ने 5001, गुप्तेश्वर सिंह ने 5100, डाॅ. कुमकुम विद्यार्थी ने 5051, डाॅ. वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने 5000, डाॅक्टर ओम प्रकाश ने 5000, अभिनाश झा ने 5000, प्रभात कुमार ने 5000 की राशि सौंपी। सोमवार को 1350 घरों में संपर्क किया गया।

स्कूली बच्चों ने भी दी राशि

नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके रांची के कक्षा दशम के विद्यार्थियों के द्वारा 5100 रुपये की समर्पण राशि जमा की गई। अभियान प्रांत प्रमुख डाॅ. बीरेंद्र साहु ने बताया कि विद्यालय के बच्चों में काफी उत्साह था। उन्‍होंने भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपने-अपने जेब खर्च के रुपयों को समर्पण राशि के रूप में जमा किए।

इस अवसर पर महानगर शारीरिक प्रमुख श्याम सिंह, बाल्मीकि नगर अभियान प्रमुख गोपाल पारीक, अक्षय सिंह, गोपाल शरण साहू, संजय यादव, धनंजय पाठक, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रणधीर कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र सिंहा, उमेश कामदार, अभिषेक कुमार, उपेंद्र जी, सुनील टोप्पो, सुनील महेंद्रू बॉबी, अजय अग्रवाल, मुकेश, दीपक शाह, नवेंदु दीपक, सुमित कुमार, राजकिशोर, डाॅ. जीवाधन प्रसाद, बालसाय महतो, प्रकाश साहू, जितेंद्र पटेल, बैजनाथ महतो, विकेश्वर ठाकुर, विकास टोप्पो, लखन प्रसाद, दिवाकर मिश्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.