Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: कड़‍िया मुंडा, अशोक भगत, मुकुंद नायक जुटाएंगे राम मंदिर के लिए चंदा

Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान में पद्मभूषण कडिय़ा मुंडा झारखंड की समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पद्मश्री अशोक भगत एवं पद्मश्री मुकुंद नायक उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। तिलक मंगलम को कार्याध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 10:44 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: कड़‍िया मुंडा, अशोक भगत, मुकुंद नायक जुटाएंगे राम मंदिर के लिए चंदा
Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए देश में निधि समर्पण अभियान चल रहा है।

रांची, जासं। Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए झारखंड सहित पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चल रहा है। इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस एवं संघ के अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता लगे हैं। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान को पूरे झारखंड में गति देने के लिए प्रदेश स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। इसकी घोषणा गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई बैठक में की गई। पद्मभूषण कडिय़ा मुंडा इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पद्मश्री अशोक भगत एवं पद्मश्री मुकुंद नायक उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। तिलक मंगलम को कार्याध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

loksabha election banner

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू ने कहा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण जनसंपर्क में लगे कार्यकर्ताओं को अपनी गति बढ़ानी होगी। जनमानस में तो उत्साह है। हमें भी अपने आप में उत्साह रखते हुए प्रत्येक हिंदू जनमानस तक हम शीघ्रता से पहुंचे, ऐसी योजना बनानी चाहिए। बैठक में आरएसएस के प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, अखिल भारतीय सहप्रचारक प्रमुख अरुण जैन, रांची विभाग संघचालक विवेक भसीन, प्रांत प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह, विहिप के प्रांत कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, विभाग बौद्धिक प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, महानगर अभियान प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, सहप्रमुख दीपक पांडेय, विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग मंत्री किशुन झा, कैलाश केसरी, चंद्रदीप दुबे, रवि शंकर राय, गोपाल पारिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

समिति में ये भी हैं शामिल

मंत्री डा. बीरेंद्र साहु, सहमंत्री राकेश लाल, कोषाध्यक्ष मदन बागडिय़ा सहमंत्री शिव शंकर साबु, समन्वयक देवी सिंह, कार्यालय प्रभारी गंगा प्रसाद यादव, सहप्रभारी अमर प्रसाद, प्रचार प्रसार प्रमुख संजय आजाद को बनाया गया है। इसके साथ ही 25 सदस्य बनाए गए जो हैं, देवव्रत पाहन, रामस्वरूप रुंगटा, पंचम सिंह, उमेदमल जैन, भूतेशानंद जी महाराज, डा. जंगबहादुर पांडे, अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा, राजीव रंजन मिश्रा, संदीप उरांव, छवि सिंह, कालीचरण सिंह, श्रद्धानंद सिंह, मधुसूदन दारूका, विकास लाल, उदय जी महाराज, प्रनय दत्त, रेखा चक्रवर्ती, तुलसी भाई पटेल, ज्ञान प्रकाश जालान, सत्येंद्र सिंह, नाथू गाड़ी, जीतू पाहन, प्रशांत कुमार खाका, प्रदीप वर्मा एवं रामानंद तिवारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.