Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए जमा हुए 700 करोड़, 27 FEB तक अभियान

Ayodhya Ram Mandir Donation राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान अपने अंतिम चरण में है। रामभक्तों में उत्साह चरम पर है। 44 दिनों के इस अभियान में अब 17 दिन ही शेष बचे हैं। 27 फरवरी को इस अभियान का समापन हो जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 06:53 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए जमा हुए 700 करोड़, 27 FEB तक अभियान
Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए 10 फरवरी तक 700 करोड़ रुपये ट्रस्ट खाते में जमा हुआ है।

रांची, [संजय कुमार]। राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान अपने अंतिम चरण की ओर है।  रामभक्तों में उत्साह चरम पर है। 44 दिनों के इस अभियान में 27 दिन बित चुके हैं। अब 17 दिन ही शेष बचे हैं। 27 फरवरी को इस अभियान का समापन हो जाएगा। 10 फरवरी तक 700 करोड़ रुपये की राशि अयोध्या स्थित ट्रस्ट के खाते में जमा हो चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि पूरे देश में एसबीआइ, पीएनबी व बैंक आफ बङौदा के 48000 ब्रांचों में राशि जमा हो रही हैं। जो राशि चेक से जमा हो रही है उसका स्टेटमेंट मिलने में समय लग रहा है।

loksabha election banner

  इस पूरे अभियान पर निगरानी रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद की टीम काम कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर निगरानी रखने के लिए राकेश पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर के साथ साथ सभी राज्यों में एक टीम काम कर रही है। वहीं निधि समर्पण अभियान के तहत नियुक्त जमाकर्ताओं द्वारा जमा राशि, चेक आदि की निगरानी भी एप के माध्यम से रखी जा रही है। पूरे देश में एक लाख 40 हजार से अधिक जमाकर्ता नियुक्त किए गए हैं, जो निधि समर्पण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं द्वारा संग्रह की गई राशि बैंक में जमा कर सकते हैं।

इन सभी जमाकर्ताओं के मोबाइल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नामक एप लोड किया गया है। इस एप पर समर्पण राशि देने वाले जमाकर्ताओं के नाम, उनका पूरा पता, राशि, चेक नंबर आदि प्रत्येक दिन लोड करना पड़ता है। इसकी निगरानी दिल्ली में बैठे धनुष कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं, जिसने एप का निर्माण किया है। विहिप ने अभियान को लेकर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था की है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि निधि संग्रह की निगरानी तीन स्तर पर की जा रही है। इस पर नजर रखने के लिए सीए और आटी प्रोफेशनल की एक टीम काम कर रही है। 

जमाकर्ताओं को मिले हैं आइडी

बेगूसराय के एक जमाकर्ता प्रफुल्ल कुमार ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में अभियान समिति की ओर से जो भी जमाकर्ता बनाए गए हैं उनको एक आइडी दिया गया है। आइडी मिलने के बाद ही वे अपने मोबाइल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम का एप लोड कर सकते हैं। वहीं व्यक्ति संग्रह की गई राशि बैंक में जमा कर सकते हैं। बैंक में राशि जमा करने के बाद एप पर पूरी जानकारी रहती है कि 10,100 व1000 का कितना कूपन आपने लिया। कितना कट गया और कितना बचा है। कितनी राशि अब तक आपने जमा की। इसमें कहीं भी कोई व्यक्ति घपला नहीं कर सकता है। लोग जो चेक देते हैं वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से कट रहा है। दूसरे किसी नाम से चेक नहीं बनता है। 

प्रत्येक कूपन  व रसीद पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का है हस्ताक्षर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिए गए सभी कूपन और रसीद पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का हस्ताक्षर है। इसके साथ ही ट्रस्ट का लोगो बना हुआ है। कूपन के एक तरफ निधि समर्पण करने वालों का नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखने  के लिए जगह बना हुआ है। राममंदिर के प्रारूप की तस्वीर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.