Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से झारखंड में भी उल्लास, लोगों ने मनाया जश्न SEE PICS
Ayodhya Ram Mandir कहीं लोग नृत्य कर खुशी जता रहे हैं तो कहीं गुलाल उड़ाया जा रहा है। इस मौके पर लोगों ने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
रांची, जासं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। इसे लेकर पूरे देश के साथ ही झारखंड में भी लोग उल्लास से भरे हुए हैं। पीएम मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद हर ओर जश्न मनाया जा रहा है। कहीं लोग नृत्य कर खुशी जता रहे हैं तो कहीं गुलाल उड़ाया जा रहा है। इस मौके पर लोगों ने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
रांची, रामगढ़, खूंटी सहित राज्य के कई जगहों से जश्न की खबरें आ रही हैं। रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने श्रीराम की पूजा की। लोग अपने-अपने घरों से भी भूमि पूजन को लाइव टीवी पर देखते रहे। रांची सहित कई जगहों पर राम मंदिरों को दूल्हन की तरह सजाया गया है। आइए देखते हैं तस्वीरों में...
भूमि पूजन की खुशी में लोग गुलाल उड़ाते हुए।
रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय श्रीराम की पूजा करते हुए।
अपने घरों में लोग टीवी पर श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लाइव देखते हुए।
लातेहार में लड्डू बांटते लोग।