माता मारिया खीस्तीयों की चर्च कंजिया में सहायक बिशप थियोडोर का हुआ स्वागत
Ranchi News उन्होंने कहा यदि हम सुंदर परिवार मजबूत समाज और शान्ति पूर्ण देश देखना चाहते हैं तो हमारे बच्चों के जीवन को सुन्दर बनाना होगा। बच्चों को सही शिक्षा एवम अच्छे संस्कार देकर हम आने वाले समय में अच्छे परिवार समाज एवम देश देख सकते हैं।
रांची, जागरण संवाददाता। डाल्टनगंज धरमप्रांत के माता मारिया खीस्तीयों की सहायता चर्च कंजिया में रांची महाधर्मप्रांत की सहायक बिशप थियोडोर का आगमन हुआ। उन्होंने बिशप की स्वागत आदिवासी रीति रिवाज से हाथ धो कर किया। साथ ही नाचते हुवे गिरजा घर तक ले गए। कार्यक्रम में पवित्र मिस्सा पूजा द्वारा शुरू किया गया। बिशप स्वामी ने मिस्सा में पल्ली के सभी परिवार में शांति, एकता एवं सहयोग के लिए प्रार्थना की मिस्सा के अंत में छोटी स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पल्ली वासी बिशप थियोडोर का स्वागत किए। बिशप ने अपने संदेश में लोगों को साथ में मिल कर रहने और साथ में मिल कर काम करने एवम अपने बच्चों का सही मार्ग दर्शन करने की सलाह दी।
बच्चे देश के भविष्य
उन्होंने कहा, यदि हम सुंदर परिवार, मजबूत समाज और शान्ति पूर्ण देश देखना चाहते हैं, तो हमारे बच्चों के जीवन को सुन्दर बनाना होगा। बच्चों को सही शिक्षा एवम अच्छे संस्कार देकर, हम आने वाले समय में अच्छे परिवार, समाज एवम देश देख सकते हैं। क्योंकि यही बच्चे हमारे भविष्य हैं, मौके पर बिशप थियोडोर के साथ पल्ली पुरोहित फादर नॉर्बर्ट तिर्की रांची से फादर सुशील टोप्पो, पल्ली के फादर जुएल कुजुर, फादर क्रिस्टोफर डुंगडुंग, डाल्टनगंज से फादर प्रदीप, फादर सुमन, ब्रदर मनीष, ब्रदर जेम्स धर्म बहने, पल्ली के विश्वासी उपस्थित थे।