Move to Jagran APP

रांची में हॉस्टल संचालक पर जानलेवा हमला, गोली मिसफायर करने से बची जान Ranchi News

सुमंत कुमार साहू पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ। बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने सुमंत पर पिस्टल तानकर फायरिंग की। हालांकि गोली मिसफायर हो गई। इससे वे बाल-बाल बच गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 09:48 AM (IST)
रांची में हॉस्टल संचालक पर जानलेवा हमला, गोली मिसफायर करने से बची जान Ranchi News
रांची में हॉस्टल संचालक पर जानलेवा हमला, गोली मिसफायर करने से बची जान Ranchi News

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के चर्च रोड निवासी हॉस्टल संचालक सुमंत कुमार साहू पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ। बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने सुमंत पर पिस्टल तानकर फायरिंग की। हालांकि गोली मिसफायर हो गई। इससे वे बाल-बाल बच गए। दूसरी बार ट्रिगर दबाने से पहले शोर मचाते हुए सुमंत सहित अन्य लोग अपराधियों की ओर दौड़े। इससे दोनों बदमाश तेजी से भाग निकले।

loksabha election banner

एक अपराधी ने कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर रखा था। भागता हुआ दूसरा अपराधी पीछे से जाकर बाइक में बैठा। इसके बाद दोनों फरार हो गए। भागने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों अपराधियों की पहचान में जुटी है। इधर, पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए मुकेश कुमार सिंह उर्फ भेला को हिरासत में लिया है।

सुमंत कुमार साहू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने पुराने घर में चल रहे रिपेयरिंग का काम देखने के लिए गए हुए थे। घर के बाहर खड़ा होकर वह मजदूरों को काम समझा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। उनमें से एक ने अपनी कमर में खोंस कर रखा पिस्टल निकाला और सुमंत को प्वाइंट करते हुए ट्रिगर दबाई। लेकिन पिस्टल से मिसफायर हो गया। इसके बाद शोर  मचाने पर अपराधी भागने लगे।

जेल से रची हत्या की साजिश

सुमंत कुमार ने कहा है कि जेल से उसकी हत्या की साजिश रची गई है। इसे लेकर डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि जेल में बंद नेयाज अंसारी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। इस साजिश में नेयाज का भाई बबलू अंसारी और मुकेश सिंह उर्फ भोला ने हत्या की साजिश रची है। उन्हीं लोगों ने हत्या के लिए शूटर भेजे थे। सुमंत ने पुलिस को बताया है कि उनके मित्र गुड्डू खान की हत्या की गई थी। गुड्डू खान हत्याकांड में मुख्य गवाह साजिद अंसारी और ताहिर को गवाही देने में मदद की थी। इस वजह से हत्या के आरोपित नेयाज अंसारी और बबलू अंसारी को अब सजा होने वाला है। इसी वजह से हत्या की साजिश रची है। इधर, डेली मार्केट थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा के अनुसार सुमंत भी वर्ष 2014 में संजीव कुमार उर्फ बिल्लू की हत्या के मामले में जेल गया था।

हथियार लेकर पैदल भागते दिखे अपराधी

सुमंत के घर के आसपास की गलियों में लगी सीसीटीवी फुटेज में दोनों अपराधी पिस्टल लेकर भागते दिखे। जिसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों के हाथों में हथियार है और वे पैदल ही भाग रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.